Sport : भुवनेश्वर कुमार ने 25 साल के गेंदबाज से छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के नाम #INA

IPL 2026 में कभी बल्लेबाज गेंदबाज पर भारी पड़ रहे हैं, तो कभी गेंदबाज बल्लेबाजों के होश उड़ा रहे हैं. ऐसे में गेंद और बल्ले के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता देखने को मिल रही है. सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. जहां, जोश हेजलवुड ने 4 विकेट लिए और भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट अपने नाम किए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए जोश हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, तो वहीं भुवी ने पर्पल कैप अपने नाम कर ली. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट झटके हैं.
भुवनेश्वर कुमार के सिर सजी पर्पल कैप
IPL 2026 में DC VS RCB मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने स्पेल में सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट झटक लिए. इस विकेटचटकाऊ गेंदबाजी की बदौलत भुवी पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं. जी हां, चेन्नई सुपर किंग्स के 25 वर्षीय गेंदबाज अंसुल कंबोज को पीछे छोड़ते हुए भुवनेश्वर कुमार ने ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा ली है. भुवी ने आईपीएल 2026 में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 16.86 के औसत से 14 विकेट लिए हैं.
A masterclass with the new ball. 😮💨❤️
Bhuvneshwar Kumar claims the Purple Cap after a brilliant spell against Delhi Capitals. 💪🏻#TATAIPL 2026 ➡️ #DCvRCB | LIVE NOW 👉 https://t.co/X3thbSdHkS pic.twitter.com/ndrc3z3arR
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 27, 2026
दूसरे नंबर पर पहुंचे अंशुल कंबोज
IPL 2026 में पर्पल कैप की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. 24 साल के अंशुल ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 16.93 के औसत से 14 विकेट झटके हैं. अंशुल ने दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3-3 विकेट लिए. इसके अलावा, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2-2 विकेट निकाले. वहीं, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के खिलाफ 1-1 विकेट चटकाए.
एहसान मलिंगा नंबर-3 पर काबिज
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार गेंदबाज एहसान मलिंगा का नाम आता है. मलिंगा ने इस सीजन अब तक 8 मुकाबलों में 18.21 के औसत से 14 विकेट निकाले हैं. एहसान मलिंगा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 विकेट हॉल लिया. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2-2 विकेट निकाले और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक विकेट निकाला. हालांकि, देखा जाए तो अंशुल कंबोज और एहसान मलिंगा के विकेट 14-14 ही हैं, मगर बेहतर औसत के चलते भुवी टॉप पर हैं.
नंबर-4 पर पहुंचे जोफ्रा आर्चर
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-4 पर राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम आता है. आर्चर ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 17.92 के औसत से 13 विकेट निकाले हैं. इस दौरान आर्चर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3 विकेट निकाले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2-2 विकेट निकाले हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1-1 विकेट झटके.
पांचवें नंबर पर हैं प्रिंस यादव
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर-5 पर प्रिंस यादव का नाम आता है. लखनऊ सुपर जायंट्स के इस गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18.62 के औसत से 13 विकेट निकाले हैं. 24 साल के इस तेज गेंदबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर के खिलाफ 3 विकेट लिए हैं. राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2-2 विकेट लिए हैं. इसके अलावा गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1-1 विकेट निकाले हैं.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाजों की लिस्ट:-
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट | औसत |
|---|---|---|---|---|---|
| 🥇 1 | Bhuvneshwar Kumar | Royal Challengers Bengaluru | 8 | 14 | 16.86 |
| 🥈 2 | Anshul Kamboj | Chennai Super Kings | 8 | 14 | 16.93 |
| 🥉 3 | Ehsan Malinga | Sunrisers Hyderabad | 8 | 14 | 18.21 |
| 4️⃣ | Jofra Archer | Rajasthan Royals | 8 | 13 | 17.92 |
| 5️⃣ | Prince Yadav | Lucknow Super Giants | 8 | 13 | 18.62 |
ये भी पढ़ें: DC को बुरी तरह हराकर भी टेबल टॉपर नहीं बन पाई RCB, जानिए अंक तालिका में कौन सी टीम है कहां
भुवनेश्वर कुमार ने 25 साल के गेंदबाज से छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के नाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









