Sport : भुवनेश्वर कुमार रचेंगे इतिहास, RCB vs CSK मैच में विकेट लेते ही कर देंगे वो कारनामा जो अब तक IPL में कोई नहीं कर पाया #INA

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी रही थी. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खेला था. इस मैच में भुवनेश्वर कुमार अपने 4 ओवर के स्पेल में 31 रन देकर 1 विकेट चटकाए थेय अब आरसीबी अपना दूसरा मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी. इस मैच में भुवनेश्वर कुमार के पास इतिहास रचने का मौका होगा. 

CSK के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक विकेट लेते ही आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन जाएंगे. भुवी ने आईपीएल में अब तक 191 मैचों में कुल 199 विकेट चटा चुके हैं. उन्होंने 27.35 की औसत और 7.69 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है. अब भुवनेश्वर कुमार एक विकेट लेते ही आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे. जबकि 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे. 

आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनेंगे भुवनेश्वर कुमार

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है. चहल ने 174 मैचों में 224 विकेट अपने नाम किए हैं. वो इस वक्त आईपीएल में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले एकलौते गेंदबाज हैं, लेकिन अब भुवी के पास 200 विकेट पूरा करने का मौका है. वहीं भुवी यह कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे.

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 3 टीमों का रहे हिस्सा 

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में अब तक कुल 3 टीमों के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने 2011 में पुणे वॉरियर्स की ओर से अपना आईपीएल डेब्यू किया था. 3 सीजन वो इसी टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद भुवी 2014 में वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हुए. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद में 10 सीजन बिताया है. 2014 से 2024 तक भुवी SRH का हिस्सा रहे और दमदार प्रदर्शन किया. वहीं आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भुवी को अपने साथ जोड़ा. अब 2 सीजन से वो RCB का हिस्सा हैं. पिछले सीजन उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. अब देखने दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2026 में भुवी का प्रदर्शन कैसा रहता था.

आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं भुवी

आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाद ट्रेंट बोल्ट के नाम है, जिन्होंने 32 विकेट लिए हैं. भुवनेश्वर कुमार 27 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं. जबकि MI के दीपक चाहर 16 विकेट के साथ तीसरे स्थान हैं. वहीं प्रवीण कुमार ने 15 विकेट के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. जबकि संदीप शर्मा 13 विकेट और जहीर खान 12 विकेट के साथ पांचवे और छठें नंबर पर हैं. भुवी के नाम आईपीएल इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड हैं.

यह भी पढ़ें:  ‘कुलदीप को DRS लेना पसंद…मैं अपनी किस्मत आजमा….’, रोहित शर्मा ने बिना OUT मैदान से बाहर जाने के नाटक का किया खुलासा

 

भुवनेश्वर कुमार रचेंगे इतिहास, RCB vs CSK मैच में विकेट लेते ही कर देंगे वो कारनामा जो अब तक IPL में कोई नहीं कर पाया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close