Sport : ब्लेसिंग मुजारबानी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट लेकर जिम्बाब्वे के लिए हासिल की खास उपलब्धि #INA

T20 World Cup 2026 : आज आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच टूर्नामेंट का 19वां मैच खेला गया. इस मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर ब़ड़ा उलटफेर कर दिया है. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी ने इतिहास रचा दिया है. इस मैच में गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करने और चार विकेट चटकाने के साथ ही उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. 

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप में तीसरी बार हराया

इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में 146 रनों पर ऑल आउट हो गई और 23 रनों से मुकाबला हार गई. ये वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार है, जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है. वनडे वर्ल्ड कप 1983, टी20 वर्ल्ड कप 2007 और 2006 में जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया को हरा चुका है.

ब्लेसिंग मुजारबानी ने रचा इतिहास

इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाजों के ब्लेसिंग मुजारबानी ने परेशान किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 4.20 की इकोनोमी के साथ 17 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किए. इसके साथ ही उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. वो जिम्मबाबे के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले रिचर्ड नगारवा 111 और सिकंदर रजा 103 विकेट चटका चुके हैं. 

जिम्बाब्वे के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा विकेट

  • 111 – रिचर्ड नगारवा
  • 103 – सिकंदर रजा
  • 100 – ब्लेसिंग मुजरबानी

ब्लेसिंग मुजारबानी का शानदार क्रिकेट करियर

ब्लेसिंग मुजरबानी जिम्बाब्वे के लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भी धमाल मचा चुके हैं. उन्होंने टीम के लिए 18 टेस्ट मैचों की 27 पारियों में 67 विकेट हासिल किए हैं. 57 वनडे की 55 पारियों में वो 70 विकेट हासिल किए चुके हैं. अब उन्होंने 85 टी20 मैच में 4 विकेट चटकाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं.   

ये भी पढ़ें : AUS vs ZIM: टी20 वर्ल्डकप 2026 में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 19 साल बाद दोहराया कारनामा

ब्लेसिंग मुजारबानी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट लेकर जिम्बाब्वे के लिए हासिल की खास उपलब्धि





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close