Sport : वाह रे पाकिस्तान… दोगलेपन में नहीं तुझसे बड़ा कोई नाम और कितना करेगा पक्षपात! PSL की उड़ी धज्जियां, जानें पूरा मामला #INA

PSL : पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे फैंस दंग रह जाते हैं. अब पीएसएल 2026 में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने एक बार फिर से पाकिस्तान की छवि दुनिया भर में खराब कर दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे उस पर पक्षपात का आरोप लग रहा है. क्रिकेट फैंस पाकिस्तान पर दोगला होने और खिलाड़ियों के साथ पक्षपात करने का आरोप सोशल मीडिया पर लगा रहे हैं. 

दरअसल, इन दिनों पाकिस्तान में PSL 2026 खेला जा रहा है, जिसे छोड़कर ब्लेसिंग मुजारबानी और दासुन शनाका भारत में IPL 2026 खेलने आ गए थे. इन दोनों खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को पीएसएल शुरू होने से पहले ही ठेंगा दिखा दिया था और भारत का दामन थाम लिया था. शनाका और मुजारबानी पर पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने के लिए पाकिस्तान शुरुआत से एक्शन लेना चाहता था. 

पाकिस्तान का दोगलापन फिर हुई उजागर

अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने गए खिलाड़ियों पर एक्शन लिया है. उन्होंने खिलाड़ियों को सजा दी है. इस सजा के दौरान ही पाकिस्तान का पक्षपात और दोगलापन सामने आ गया है. अब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की इस हरकत पर फैंस सवाल कर रहे हैं.

पाकिस्तान पर लगे पक्षपात के गंभीर आरोप

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ब्लेसिंग मुजारबानी पर एक्शन लेते हुए उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग से 2 साल के लिए बैन कर दिया है. वहीं उन्होंने दासुन शनाका को पीएसएल से 1 साल के लिए बैन किया है. जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाड़ियों में भेदभाव और पक्षपात करने पर फैंस सोशल मीडिया पर लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि पाकिस्तान ने शनाका पर एक और मुजारबानी पर दो साल का बैन क्यों लगाया. ये दोहरे मापदंड क्यों?

 

पाकिस्तान ने बयान जारी कर किया सजा का ऐलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर शनाका को PSL से एक साल के लिए बैन करने का ऐलान किया है. पीसीबी ने अपने बयान में कहा कि श्रीलंकाई क्रिकेटर को पाकिस्तान सुपर लीग से हटने (प्लेयर रजिस्ट्रेशन की शर्तों और तीन-तरफा समझौते दोनों का साफ उल्लंघन है) के लिए दोषी पाया गया है. इसलिए शनाका PSL 2027 का हिस्सा नहीं होंगे.

लाहौर कलंदर्स ने दासुन शनाका को लगभग USD 27,000 में खरीदा था लेकिन, IPL सीजन शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें चोटिल सैम करन की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर लगभग USD 214,000 में शामिल किया. उन्होंने अभी तक आईपीएल में कोई मैच नहीं खेला है. उनसे पहले जिम्बाब्वे के बाएं हाथ के सीमर ब्लेसिंग मुजारबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने साथ जोड़ा था. इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ डील से हटने पर मुजारबानी पर PSL खेलने से 2 साल के लिए बैन लगाया गया था.

पीसीबी ने क्यों लिया ये फैसला

पाकिस्तान का कहना है कि शनाका ने पीएसएल से हटने के लिए हमसे माफी मांगी है, इसलिए उन पर एक साल का बैन लगा है, जबकि ब्लैसिंग मुजारबानी ने ऐसा नहीं किया. जिसके चलते उन पर 2 साल का बैन लगाया गया है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार माफी मांगने के चलते शनाका पर एक साल का बैन लगाया गया है. ये पाकिस्तान का दोगलापन साफ जाहिर करता है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दासुन शनाका के हवाले से एक बयान जारी कर कहा है कि, ‘मुझे PSL से हटने के अपने फैसले पर बहुत अफसोस है और मैं पाकिस्तान के लोगों पीएसएल के फैंस और पूरी क्रिकेट कम्युनिटी से दिल से माफी मांगता हूं. PSL एक जाना-माना टूर्नामेंट है, और मैं अपने कामों से हुई निराशा को पूरी तरह समझता हूं. लाहौर कलंदर्स के वफादार फैंस, आपको निराश करने के लिए मुझे सच में अफसोस है’.

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 छोड़कर आईपीएल में शामिल हुए खिलाड़ी

ब्लेसिंग मुजारबानी – जिम्बाब्वे

दासुन शनाका – श्रीलंका

स्पेंसर जॉनसन – ऑस्ट्रेलिया

गुडाकेश मोती – वेस्टइंडीज

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान सुपर लीग या विवादों का अखाड़ा, PSL की जमकर हुई फजीहत, इन 5 कॉन्ट्रोवर्सी ने पाक को किया शर्मसार

वाह रे पाकिस्तान… दोगलेपन में नहीं तुझसे बड़ा कोई नाम और कितना करेगा पक्षपात! PSL की उड़ी धज्जियां, जानें पूरा मामला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close