Sport : पाकिस्तान सुपर लीग है या झूठ की दुकान…., PSL में अब कॉन्ट्रैक्ट बना ड्रामा, खिलाड़ी को बिना साइन किए लगाया बैन #INA

IPL vs PSL: इन दिनों भारत में दुनिया के सबसे पॉपुलर टी20 इंडियन प्रीमियर लीग के साथ-साथ परोड़ी मुल्क पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग भी खेला जा रहा है. पाकिस्तानी आईपीएल से पीएसएल की तुलना करते नहीं थकते, लेकिन IPL के सामने PSL ऐसा लगता है कि एक गली का क्रिकेट हैं, जिसमें प्रोफेशनलिज्म की काफी कमी है. पाकिस्तान सुपर लीग से ऐसे-ऐसे मामले सामने आते हैं कि आप अपना सिर पकड़ लेंगे और हंसने पर मजबूर हो जाएंगे. अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग के झूठ की पोल खोल दी है.
PSL में बैन को लेकर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ब्लेसिंग मुजारबानी ने लगाया गंभीर आरोप
पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को अपने साथ जोड़ा था, लेकिन आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने के लिए ब्लेसिंग मुजारबानी ने PSL खेलने से मना कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने मुजारबानी पर PSL से 2 साल के लिए बैन लगा दिया. अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. ब्लेसिंग मुजारबानी के एजेंसी ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है.
पाकिस्तान सुपर लीग के टीम ने ब्लेसिंग मुजारबानी को नहीं दिया कॉन्ट्रैक्ट
पाकिस्तान सुपर लीग में बैन के बाद अब ब्लेसिंग मुजारबानी के एजेंसी ने एक पोस्ट लिखकर कहा, “पिछले 6 हफ्तों से हम सार्वजनिक रूप से चुप रहे, क्योंकि हम PSL और PCB के साथ और विवाद नहीं बढ़ाना चाहते थे, लेकिन सोशल मीडिया पर मुजारबानी के खिलाफ हो रही भारी और आपत्तिजनक आलोचना को देखते हुए अब हम चुप नहीं रह सकते. मुजारबानी अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं. हमने उन्हें एक अच्छे इंसान और वर्ल्ड क्रिकेटर बनते देखा है, लेकिन जो लोग खुद को “फैंस” कहते हैं और उसके सोशल मीडिया मैसेज में नफरत फैलाते हैं, वे इंसानियत के लिए शर्मनाक हैं.
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने बिना कॉन्ट्रैक्ट सोशल मीडिया पर किया ऐलान
ब्लेसिंग मुजारबानी के एजेंसी ने कहा कि 13 फरवरी 2026 को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने ब्लेसिंग मुजारबानी से संपर्क किया और कॉन्ट्रैक्ट हुआ, लेकिन यह जिम्बाब्वे क्रिकेट से NOC मिलने पर निर्भर था (बिना PSL कॉन्ट्रैक्ट के NOC नहीं मिल सकता), लेकिन इस्लामाबाद यूनाइटेड ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान कर दिया. इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से 27 फरवरी 2026 तक कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला, जिसके बाद आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ डील साइन हो गई. मुजारबानी की ओर से यह भी कहा गया कि वो PSL 2026 के ऑक्शन में शामिल नहीं थे और उन्हें टूर्नामेंट खेलने के लिए कोई आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया. ऐसे में आप उस कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन नहीं कर सकते, जो आपको कभी मिला ही नहीं.
🚨BLESSING MUZARABANI TAKES ON PSL🚨
The agent claims Islamabad United announced Muzrabani’s signing without any official contract
When KKR approached Blessing, he still had not received any contract from IU
The agent has demanded, PCB should withdraw 2 year ban on Muzrabani. pic.twitter.com/NDwd55zOp5
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) April 19, 2026
मुजारबानी ने की PSL से बैन हटाने की मांग
PSL में भाग लेने पर लगाया गया कोई भी प्रतिबंध बहुत ज्यादा और अनुचित है. यह भी मुजारबानी की ओर से कहा गया. उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी जिन खिलाड़ियों ने वास्तव में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा, उन्हें इतनी सख्त सजा नहीं मिली. पाकिस्तान सुपर लीग से अपील करते हैं कि इस बैन को वापस लिया जाए और इसे एक प्रशासनिक गलती माना जाए. हमारा PSL या इस्लामाबाद यूनाइटेड से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है.
यह भी पढ़ें: CSK को लगा बड़ा झटका, 18 साल के आयुष म्हात्रे हुए IPL 2026 से इतने दिनों के लिए बाहर
पाकिस्तान सुपर लीग है या झूठ की दुकान…., PSL में अब कॉन्ट्रैक्ट बना ड्रामा, खिलाड़ी को बिना साइन किए लगाया बैन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









