Sport : CSK की जीत से बदली प्वाइंट्स टेबल, जानिए IPL 2026 Points Table में किस टीम को हुआ बड़ा नुकसान #INA

IPL 2026 Points Table : आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल एक बार फिर बदल गई है. इस बार इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की अंक तालिका को चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स पर जीत दर्ज कर बदल दिया है. दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 48वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में CSK ने DC को 8 विकेट से रौंद दिया. इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने प्वाइंट टेबल को बदल दिया.

CSK ने बदली आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल

चेन्नई सुपर किंग्स की दिल्ली कैपिटल्स पर इस जीत के साथ अंक तालिका बदल गई है. अब चेन्नई सुपर किंग्स के 10 मैचों में 5 जीत और 5 हार के साथ 10 अंक हो गए हैं. वो अंक तालिका में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गई है. इस समय उसका नेट रन रेट +0.151 का है. अब चेन्नई के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का बेहतरीन मौका है. वो अब अपने बाकी बचे हुए 4 मैचों में जीत दर्ज कर टॉप 4 में जगह बनाना चाहेगी.

इस टीम को हुआ बड़ा नुकसान

चेन्नई सुपर किंग्स की इस जीत से सबसे बड़ा नुकसान दिल्ली कैपिटल्स को हुआ है. इस मैच को जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के पास मौका था कि वो अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच सके. लेकिन दिल्ली न तो 10 अंक कर पाई और न ही वो छठवें स्थान पर कब्जा कर पाई. इस समय दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों 4 जीत और 6 हार के साथ 8 अंक लेकर 7वें स्थान पर है. उसका नेट रन रेट -0.949 है. 

टॉप-4 पर इन बड़ी टीमों का कब्जा

आईपीएल 2026 की अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में पंजाब किंग्स की टीम टॉप पर बनी हुई है. इस समय पंजाब 9 मैचों 6 जीत और 2 हार के साथ 13 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है. दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ 12 अंक अर्जित किए हैं. उसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर है, जिसके 12 प्वाइंट्स है. वहीं राजस्थान रॉयल्स चौथी स्थान पर 12 अंकों के साथ है.

IPL 2026 Points Table

क्रम संख्या टीम मैच जीते हारे बिना परिणाम अंक नेट रन रेट
1 पंजाब किंग्स 9 6 2 1 13 +0.855
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9 6 3 0 12 +1.420
3 सनराइजर्स हैदराबाद 10 6 4 0 12 +0.644
4 राजस्थान रॉयल्स 10 6 4 0 12 +0.510
5 गुजरात टाइटन्स 10 6 4 0 12 -0.147
6 चेन्नई सुपर किंग्स 10 5 5 0 10 +0.151
7 दिल्ली कैपिटल्स 10 4 6 0 8 -0.949
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 9 3 5 1 7 -0.539
9 मुंबई इंडियंस 10 3 7 0 6 -0.649
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 9 2 7 0 4 -1.076

ये भी पढ़ें : संजू सैमसन ने फिर खेली CSK के लिए मैच विनिंग पारी, IPL 2026 में चेन्नई की दमदार वापसी, अब दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा

CSK की जीत से बदली प्वाइंट्स टेबल, जानिए IPL 2026 Points Table में किस टीम को हुआ बड़ा नुकसान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button