Sport : 'अब कोई गलती नहीं कर सकते, वरना…' CSK के खिलाफ हार से टूटे अक्षर पटेल, जानिए दिल्ली के कप्तान ने किसे ठहराया दोषी #INA

Axar Patel statement : आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर बीते मंगलवार को हुई. दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में CSK को 8 विकेट से विशाल जीत मिली. इस हार से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल टूट गए हैं. उन्होंने पता है कि अब उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए हर मैच जीतना होगा. वहीं उनकी एक गलती उन्हें प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है. ऐसे में इस हार के बाद मैच प्रजेंटेशन के दौरान अक्षर पटेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा आइए जानते हैं. 

अक्षर पटेल ने हार के बाद दिया बड़ा बयान 

अक्षर पटेल ने कहा कि, ‘जाहिर है, पहली इनिंग्स में विकेट जिस तरह से खेल रहा था, मुझे लगा कि हां 155 एक अच्छा स्कोर था लेकिन क्योंकि हम आठ बैटर्स के साथ खेल रहे थे. मुझे लगा कि हम लगभग 10-15 रन कम रह गए. दूसरी पारी में पिच थोड़ा बेहतर हो गया, लेकिन मुझे लगता है कि फर्क सेट बैटर की वजह से आया, जब कोई बैटर अच्छी तरह से सेट हो जाता है, तो ऐसा लगता है कि पिच में कुछ भी नहीं है, लेकिन मुझे फिर भी लगता है कि इसमें कुछ था. एक नए बैटर के लिए यह आसान नहीं था. हां, नए प्लेयर्स के लिए यह आसान नहीं था क्योंकि, आप जानते हैं, लेंथ बॉल्स ऊपर रह रही थीं, कभी-कभी नीचे रह रही थीं, और कभी-कभी पकड़ने के बाद बाउंस भी हो रही थीं’.

अक्षर ने कुलदीप यादव को लेकर बोली बड़ी बात

उन्होंने आगे कहा कि, ‘संजू ने कैसे गेम को आगे बढ़ाया. हमारी बैटिंग को देखते हुए मुझे लगता है कि यह एक पॉजिटिव बात है. पांच विकेट गंवाने के बाद भी आखिर में हमने जिस तरह से फिनिश किया वह अच्छा था. यह पॉजिटिव बात है लेकिन मुझे लगता है कि बॉलिंग में मुझे अपने पार्टनर कुलदीप की कमी खली. अब हम कोई गलती नहीं कर सकते इसलिए हमें साफ सोच के साथ उतरना होगा कि हमें जो भी समय या मौका मिले, हमें जीतना ही होगा’.

कैसा रहा DC vs CSK मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इस लक्ष्य को 17.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ 2 अंक लेकर चेन्नई सुपर किंग्स 10 प्वाइंट्स के साथ अंक तालिका में छठवें स्थान पर पहुंच गई है. 

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 24 बॉल में 40 रन बनाए. उन्होंने 4 छक्के भी लगाए. उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रनों की पारी खेली. सीएसके की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्ले के साथ संजू सैमसन ने नाबाद 87 रनों की पारी खेली. वहीं कार्तिक शर्मा ने नाबाद 41 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और लूंगी एनगिडी ने 1-1 विकेट लिया.

ये भी पढ़ें : CSK की जीत से बदली प्वाइंट्स टेबल, जानिए IPL 2026 Points Table में किस टीम को हुआ बड़ा नुकसान

'अब कोई गलती नहीं कर सकते, वरना…' CSK के खिलाफ हार से टूटे अक्षर पटेल, जानिए दिल्ली के कप्तान ने किसे ठहराया दोषी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button