Sport : संजू सैमसन ने फिर खेली CSK के लिए मैच विनिंग पारी, IPL 2026 में चेन्नई की दमदार वापसी, अब दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा #INA

DC vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे पॉपुलर टीम में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की इस सीजन की शुरुआत तो खराब रही थी, लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के बीच सीजन शानदार वापसी की है. चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया है. पिछले 6 मैचों में दिल्ली की ये चौथी जीत है. दिल्ली कैपिटल्स के दिए 156 रनों के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट गंवाकर 15 गेंद शेष कहते हासिल कर लिया. संजू सैमसन ने नाबाद 87 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.
CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जल्दी हो गए थे आउट
दिल्ली कैपिटल्स के दिए 156 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की पारी की शुरुआत कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने की. चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अपनी विकेट जल्दी गंवा बैठे. उन्हें लुंगी एनगिडी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. गायकवाड़ ने 13 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 6 रन बना सके.
संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा ने 114 रनों की साझेदारी कर CSK को दिलाई जीत
इसके बाद उर्विल पटेल एक छोटी, लेकिन तेज पारी खेलकर आउट हुए. उन्हें अक्षर पटेल ने चलता किया. उर्विल पटेल ने 9 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा ने 114 रनों की शानदार साझेदारी कर चेन्नई सुपर किंग्स को शानदार 8 विकेट से जीत दिलाई.
𝗖𝗹𝗶𝗻𝗶𝗰𝗮𝗹 𝗶𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗖𝗮𝗽𝗶𝘁𝗮𝗹 💛
A dominant outing for @ChennaiIPL in Delhi . chase down the 🎯 with 1️⃣5️⃣ deliveries . spare 👏🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/f1bRZthndy#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK pic.twitter.com/yL1HzbE5H5
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
Moving step by step closer . the W! 🎯
Sanju Samson 🤝 Kartik Sharma 💛
Updates ▶️ https://t.co/f1bRZthndy#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/MoCXAPFl6Q
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
प्लेऑफ ऑफ द मैच बने संजू सैमसन
संजू सैमसन ने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 6 छक्के निकले. संजू को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. वहीं कार्तिक शर्मा 31 गेंद पर नाबाद 41 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. इस तरह इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा जीत दिलाई.
Anchored. Delivered. Conquered ⚓
A phenomenal 87* (52) secures the Player of the Match for Sanju Samson 💛
Relive his knock ▶️ https://t.co/VCX8FM2D3T#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/RQ2IJIitHs
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
ऐसी रही दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 155 रन बनाए थे. दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम 69 रन के स्कोर पवेलियन लौट चुकी थी. इसके बाद स्टब्स, समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के स्कोर को 155 तक पहुंचाया. समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 24 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की पारी खेली. ट्रिस्टन स्टब्स 31 गेंद पर 38 रन बनाए. जबकि आशुतोष शर्मा 5 गेंद पर 14 रन बनाए. इसके अलावा पथुम निसांका 19 रन, नीतीश रेड्डी 15 रन, करुण नायर 13 रन और केएल राहुल 12 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने 2 विकेट चटकाए. जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी और गुरजापनीत सिंह को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: ’70-72 लोगों ने टिकट के बदले…’, ममता बनर्जी की हार और BJP की प्रचंड जीत पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कह दी बड़ी बात
संजू सैमसन ने फिर खेली CSK के लिए मैच विनिंग पारी, IPL 2026 में चेन्नई की दमदार वापसी, अब दिल्ली को 8 विकेट से रौंदा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









