Sport : पाकिस्तान ने हार के मुंह से छीनी जीत! 242 का लक्ष्य, 154 पर 9 विकेट…, फिर शादाब खान ने जो किया, देखता रह गया इंग्लैंड #INA

PAK vs ENG: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 25 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में वो कारनामा किया जो फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे. वनडे ट्राई-सीरीज के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ऐसी चमत्कारिक जीत दर्ज की है, जो क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी. इंग्लैंड के 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 154 रनों पर अपने 9 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से इंग्लैंड की जीत पूरी तरह पक्की लग रही थी, लेकिन ऑलराउंडर शादाब खान ने 11वें नंबर के बल्लेबाज हारिस राउफ के साथ मिलकर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. शादाब खान के ऐतिहासिक शतक के दम पर पाकिस्तान ने इस मैच को 1 विकेट से जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
बेन डकेट ने लगाया था शतक
पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने सिर्फ 52 रनों पर इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था, लेकिन इसके बाद मिडिल ऑर्डर में बेन डकेट ने पारी को संभाला और 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया. सैम करन के 42 रन और आखिरी ओवरों में गस एटकिंसन की 36 रनों की तूफानी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 46.4 ओवरों में 241 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान को जीत के लिए 242 रनों का लक्ष्य मिला.
अपडेट जारी है…
पाकिस्तान ने हार के मुंह से छीनी जीत! 242 का लक्ष्य, 154 पर 9 विकेट…, फिर शादाब खान ने जो किया, देखता रह गया इंग्लैंड
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,