Sport : CSK के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, किसी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले बने बॉलर #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ से 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स बाहर हो गई है. गुरुवार को खेले गए 66वें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीएसके को 89 रनों से बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अपने सफर को खत्म किया है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने इस सीजन विकेट तो निकाले, लेकिन रन भी खूब खाए, जिसके बाद अब उनके नाम एक बेहद ही खराब रिकॉर्ड जुड़ गया है. 

अंशुल कंबोज ने राशिद खान को छोड़ा पीछे

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आज खेले गए मुकाबले में अंशुल कंबोज ने अपने 4 ओवर के स्पेल में कुल 56 रन लुटा दिए और सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब रहे. इस मैच में अंशुल कंबोज की गेंद पर 4 छक्के लगे. इसी के साथ अंशुल आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने इस मामले में गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान को पीछे छोड़ दिया है.

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बने अंशुल कंबोज

IPL 2026 में अंशुल कंबोज 14 मैचों में खेलते हुए कुल 530 रन लुटाए. इस दौरान उन्होंने 25.23 के औसत से 21 विकेट अपने नाम किए और इस वक्त सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. हालांकि अंशुल कंबोज ने इस सीजन कुल 34 छक्के खाए. इससे पहले यह रिकॉर्ड राशिद खान के नाम दर्ज था. राशिद खान ने पिछले सीजन आईपीएल 2025 में कुल 33 सिक्स खाए थे. 

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज

अंशुल कंबोज – 34 छक्के (साल 2026)
राशिद खान – 33 छक्के (साल 2025)
मोहम्मद सिराज – 31 छक्के (साल 2022)
कगिसो रबाडा – 31 छक्के (साल 2026)
वानिंदु हसरंगा – 30 छक्के (साल 2022)
युजवेंद्र चहल – 30 छक्के (साल 2024) 

यह भी पढ़ें:  साई सुदर्शन ने किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, वैभव सूर्यवंशी टॉप सीधे से तीसरे नंबर पर पहुंचे, जानें दूसरे कौन है मौजूद

CSK के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, किसी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले बने बॉलर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button