Sport : CSK ने किया बड़ा ऐलान, 18 साल के आयुष म्हात्रे को रिप्लेस करेगा 32 साल का विस्फोटक ऑलराउंडर #INA

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है और उनकी गरीबी में आटा गीला हुआ, जब अच्छे फॉर्म में चल रहे आयुष म्हात्रे चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने अब आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने 18 साल के आयुष की जगह 32 साल के एक गेंदबाज को अपने स्क्वाड में शामिल किया है, जो मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं.
CSK ने किया आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का ऐलान
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट के रूप में आकाश मधवाल को साइन किया है. चोट के कारण आईपीएल 2026 के शेष मैचों से बाहर हुए आयुष म्हात्रे के स्थान पर CSK ने आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है. इस बात में कोई शक नहीं है कि इस सीजन अब तक फ्रेंचाइजी की गेंदबाजी इकाई ने निराश किया है. ऐसे में 32 वर्षीय मधवाल टीम के साथ जुड़कर पेस अटैक को मजबूती दे सकते हैं. आपको बता दें, फ्रेंचाइजी ने मधवाल 30 लाख रुपये की फीस पर सीएसके में शामिल हुए हैं.
🚨 Player Replacement 🚨@ChennaiIPL sign Akash Madhwal as a replacement for the injured Ayush Mhatre.
More Details 🔽 | #TATAIPL | #KhelBindaas https://t.co/2NAEWMDYY0
— IndianPremierLeague (@IPL) April 23, 2026
आयुष म्हात्रे को कैसे लगी चोट?
भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान म्हात्रे ने IPL 2026 में अच्छी शुरुआत की. उन्होंने 6 मैछ खेले, जिसमें 2 अर्धशतक लगाते हुए अपनी टीम के लिए अहम रन जोड़े. मगर, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच 27 में बल्लेबाजी करते समय उन्हें बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी.
Official Announcement
Speed incoming!! ⚡️
Akash Madhwal is now #Yellove 💛Note: Akash Madhwal replaces Ayush Mhatre, who has been ruled out due . hamstring injury.#WhistlePodu pic.twitter.com/tSgnZupmZb
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 23, 2026
ऐसे हैं आकाश मधवाल के रिकॉर्ड
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मधवाल चेन्नई सुपर किंग्स में जुड़ने से पहले मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने आईपीएल के 17 मैचों में 23 विकेट लिए हैं. उनके नाम एक पांच विकेट लेने का कारनामा भी है. उन्होंने एमआई के लिए अपने डेब्यू सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 5/5 का शानदार प्रदर्शन किया था.
प्वॉइंट्स टेबल में कहां है CSK
IPL 2026 का अब तक का सफर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा है. फ्रेंचाइजी ने 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में 4 अंक और -0.780 नेट रन रेट के साथ सीएसके अंक तालिका में 8वें स्थान पर है. सीएसके अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के साथ 23 अप्रैल को खेलने वाली है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी हर मैच से पहले देखते हैं ये खास चीज, 26 सेकेंड के वायरल वीडियो में खुद किया खुलासा
CSK ने किया बड़ा ऐलान, 18 साल के आयुष म्हात्रे को रिप्लेस करेगा 32 साल का विस्फोटक ऑलराउंडर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









