Sport : मिचेल सैंटनर की जगह शार्दुल ठाकुर के आने पर क्यों मचा है बवाल, जानिए क्या कहता है कनकशन का नियम? #INA

What Is Concussion Rule: आईपीएल 2026 का 33वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI को हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स मुंबई पर बेईमानी का आरोप भी लगा रहे हैं, जिससे नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. असल में, मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे मिचेल सैंटनर के चोटिल होने के बाद टीम ने कनकशन रिप्लेसमेंट के रूप में शार्दुल ठाकुर को बल्लेबाजी के लिए भेजा था. इसी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है और कहा जा रहा है कि सैंटनर के कंधे पर चोट लगी थी, तो भला कनकशन रिप्लेसमेंट कैसे मिल गया? तो आइए इस बारे मेें आपको विस्तार से बताते हैं और साथ ही कनकशन नियम के बारे में भी जानते हैं.

क्यों मचा हुआ है शार्दुल ठाकुर के नाम पर बवाल?

मुंबई इंडियंस भले ही मैच हार गई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर टीम को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया गया है. जब नियम के हिसाब से एक टीम उसी स्थिति में कनकशन सब्स्टीट्यूट ले सकती है, जब खिलाड़ी को सिर या गर्दन पर चोट लगी हो, तो फिर मुंबई इंडियंस ने मिचेल सैंटनर का रिप्लेसमेंट कैसे ले लिया?

दरअसल, चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के साथ खेले गए मैच में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कार्तिक शर्मा का कैच लेते समय मिचेल सैंटनर चोटिल हो गए थे. जब वह गिरकर उठे, तो उन्हें कंधे पर हाथ रखे देखा गया और माना गया कि उनके कंधे में चोट लगी थी. मुंबई के ऑलराउंडर को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. एमआई ने मिचेल सैंटनर को शार्दुल ठाकुर से रिप्‍लेस करने की औपचारिक गुजारिश की, जिसे स्‍वीकार कर लिया गया. इसी के बाद विवाद की शुरुआत हुई. कहा जा रहा है कि मुंबई ने कथित रूप से कनकशन सब नियम का गलत उपयोग किया बल्कि क्‍या शार्दुल ठाकुर को सैंटनर के समान रिप्‍लेसमेंट के रूप में माना जा सकता है.

क्या है कनकशन का नियम?

क्रिकेट नियमों से घिरा खेल है और वक्त के साथ नए-नए नियम शामिल होते रहते हैं. कनकशन का नियम 2019 में लागू हुआ, जिसके अनुसार मैच के दौरान सिर या गर्दन पर गंभीर चोट लगने पर किसी खिलाड़ी को मैदान से बाहर किया जा सकता है और उसकी जगह एक ‘लाइक-फॉर-लाइक’ (एक जैसा) खिलाड़ी सब्स्टीट्यूट के रूप में आ सकता है. यह नियम मुख्य रूप से खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है.

MI के हेड कोच ने दी सफाई

कनकशन सब्स्टीट्यूट मामले पर चल रहे विवाद पर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने प्रेस कांफ्रेंस में सफाई पेश की है. उन्‍होंने कहा कि कैच लेते समय सैंटनर की गर्दन और कंधे दोनों में चोट लगी थी. जब मैनेजमेंट ने कनकशन सब्‍स्‍टीयट्यूट की मांग की, तो मैच रेफरी ने शार्दुल को उनकी जगह लेने की अनुमति दी.

बताते चलें, MI VS CSK के बीच खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 208 रनों का लक्ष्य तय किया था, जिसे चेज करने आई एमआई 104 रन ही बना पाई. नतीजन, 103 रन से मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा, जो IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की 5वीं हार है.

ये भी पढ़ें: ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन की एंट्री, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के नाम

मिचेल सैंटनर की जगह शार्दुल ठाकुर के आने पर क्यों मचा है बवाल, जानिए क्या कहता है कनकशन का नियम?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close