Sport : KKR vs RR: रिंकू सिंह ने इस सीजन कोलकाता को दिलाई पहली जीत, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया #INA

KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार 6 हार के बाद आखिरकार पहली जीत मिल गई है. ईगन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया है. राजस्थान रॉयल्स के दिए 156 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह ने 34 गेंदों पर नाबाद 53 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. वहीं अनुकूल रॉय ने  नाबाद 29 रनों का योगदान दिया. 

KKR की शुरुआत रही बेहद खराब

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पारी की पहली ही गेंद पर जोफ्र आर्चर ने टिम सीफर्ड को जीरो के स्कोर पर बोल्ड कर दिया. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बिना खाता खोले नांद्रे बर्गर की बॉल पर विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे. केकेआर ने एक समय पर 5 रन पर 2 विकेट खो दिए थे. 

KKR ने 85 पर गंवा दिए थे 6 विकेट

इसके बाद टीम का स्कोर कैमरून ग्रीन ने आगे बढ़ाया. उन्होंने 13 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 27 रनों की पारी खेली, लेकिन उन्हें रवि बिश्नोई की बॉल पर ध्रुव जुरेल ने स्टंप आउट कर दिया. इसके बाद अंगकृष रघुवंशी भी चलते बने और 18 बॉल में 1 चौके के साथ 10 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. इसके बाद जडेजा ने पॉवेल को भी 23 रन के स्कोर पर चलता किया. इसके बाद यश राज पुंजा ने 10 रन के स्कोर पर रमनदीप को चलका किया. इस तरह केकेआर ने सिर्फ 84 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे.

रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय अर्धशतकीय साझेदारी कर दिलाई केकेआर को जीत

इसके बाद रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने केकेआर की पारी को संभाला और अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को शानदार जीत दिलाई. रिंकू सिंह 34 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 53 रन बनाए. जबकि अनुकूल रॉय ने 16 गेंदों पर नाबाद 29 रनों की पारी खेली. 

वैभव और यशस्वी ने बनाए सबसे ज्यादा रन

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 155 रन बनाए थे. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायवसाल ने सबसे ज्यादा रन बनाए. राजस्थान के लिए वैभव ने 28 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 46 रन बनाए. वहीं यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 29 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 39 रनों की पारी खेली. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने 3-3 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें:  CSK को लगा बड़ा झटका, 18 साल के आयुष म्हात्रे हुए IPL 2026 से इतने दिनों के लिए बाहर

KKR vs RR: रिंकू सिंह ने इस सीजन कोलकाता को दिलाई पहली जीत, राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close