Sport : आयुष म्हात्रे की जगह CSK की प्लेइंग-11 में 28 बॉल में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी की होगी एंट्री, जानें कब मचाया था धमाल #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कई खिलाड़ी लगातार चोटिल हो रहे हैं, जिससे टीमों को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं. इस कड़ी में चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी मौजूद है. CSK के कई खिलाड़ी पहले ही चोटिल हैं, लेकिन अब टीम को आयुष म्हात्रे के रूप में एक बड़ा झटका लगा है.18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल 2026 के 27वें मैच में हैदराबाद के राजवी गंधी क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजी करते समय चोट आयुष म्हात्रे को चोट लगी थी.
इसके बाद उनकी चोट के गंभीर होने की पुष्टी कोच माइकल हसी के द्वारा की गई है. वहीं तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में आज उनका स्कैन होने की बात कही जा रही है, जिसके बाद उनकी चोट पर और स्थिति साफ हो जाएगी. ऐसे में माना जा सकता है कि आयुष 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के अगले मैच की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं.
🚨 BIG BLOW FOR CHENNAI SUPER KINGS 🚨
– Ayush Mhatre is likely . be ruled out of the 3 weeks. [Express Sports] pic.twitter.com/Kdj3jWPfL3
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 19, 2026
आयुष की जगह कौन होगा CSK की प्लेइंग-11 में शामिल
आईपीएल 2026 के 33वें मैच में गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में ये दोनों टीमों भिड़ने वाली है. ऐसे में अगर आयुष इस मैच को नहीं खेलते हैं तो नंबर 3 का स्थान खाली हो जाएगा. अब सवाल उठता है कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 में कौन आयुष म्हात्रे की जगह लेगा. तो आज हम आपको उस खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं.
🚨 UPDATES ON CSK
Cricbuzz understands Ayush Mhatre is set . miss a few games and will undergo a scan tomorrow
Rajvardhan Hangargekar is set . trial with CSK in Mumbai; Akash Madhwal attended a trial in Hyderabad
MS Dhoni has reached Mumbai, but there is no clarity yet on… pic.twitter.com/QK5oeQWpbi
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 19, 2026
उर्विल पटेल को मिल सकती है आयुष म्हात्रे की जगह
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ आयुष म्हात्रे की जगह पर प्लेइंग-11 में दाएं हाथ के 27 वर्षीय खिलाड़ी उर्विल पटेल को मौका दे सकते हैं. गुजरात का ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके की प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकता है. 28 बॉल में टी20 शतक जड़ने वाले इस खिलाड़ी के प्लेइंग-11 में शामिल होने से चेन्नई सुपर किंग् की ताकत दोगुनी हो सकती है.
URVIL PATEL 🦁
– Hopefully he can continue what Ayush Mhatre did so far this season for CSK. pic.twitter.com/w9YsRy2LxC
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 20, 2026
टी20 सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने उर्विल
उर्विल पटेल मैदान पर बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक भी लगाया है. वो घरेलू क्रिकेट में सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले भारतीय भी हैं. गुजरात के विकेटकीपर बैटर उर्विल पटेल ने साल 2024 में तब धमाल मचाया था. जब उन्होंने नवंबर में सैयद मुश्ताक ट्रॉफी अली तूफानी शतक जड़ दिया था. उर्विल ने त्रिपुरा के खिलाफ मात्र 28 गेंदों में शतक जड़ कर इतिहास रचा था. उन्होंने 12 छक्के और 7 चौके लगाए थे. वो टी20 सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे. उन्होंने इसके साथ ही ऋषभ पंत का रिकॉर्ड भी तोड़ा था, जिसने नाम टी20 में 32 गेंद में शतक जड़ने का रिकॉर्ड था.
इसके बाद आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें चोट के रिप्लेसमेंट के साथ अपनी टीम में जोड़ा था. उन्होंने 6 मैचों में माभ 68 रन बनाए. उनके बल्ले से 5 चौके और 6 छक्के निकले. आईपीएल 2026 में उन्हें अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला है. अब आयुष की चोट उनके लिए वरदान बन सकती है और सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन करने का मौका दे सकती है. सीएसके से पहले उर्विल गुजरात टाइटंस की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं लेकिन उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान सुपर लीग या विवादों का अखाड़ा, PSL की जमकर हुई फजीहत, इन 5 कॉन्ट्रोवर्सी ने पाक को किया शर्मसार
आयुष म्हात्रे की जगह CSK की प्लेइंग-11 में 28 बॉल में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी की होगी एंट्री, जानें कब मचाया था धमाल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









