Sport : Padma Awards: पद्म अवॉर्ड में खेल जगत का जलवा, हरमनप्रीत कौर को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित #INA

भारतीय महिला क्रिकेट को नए ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले और वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार, 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया. आपको बता दें कि 8 दिग्गजों को पद्मश्री अवॉर्ड और एक को पद्म भूषण अवॉर्ड के लिए चुना गया था. इसी साल की शुरुआत यानी जनवरी 2026 में राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों का एलान किया था. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भी पद्मश्री अवॉर्ड मिला है.

हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके शानदार लीडरशिप और अनेक उपलब्धियों के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. पिछला साल 2025 हरमनप्रीत कौर के करियर का सबसे शानदार साल रहा. उन्होंने घरेलू जमीन पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता और देश का नाम रौशन किया, जिसके लिए उन्हें सम्मान मिला है. 

रोहित शर्मा को भी मिला पद्मश्री अवॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड चैंपियन रोहित शर्मा को भी पद्मश्री अवॉर्ड मिला है. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद रोहित की कप्तानी में भारत ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया. रोहित ने टीम इंडिया को 2 आईसीसी खिताब दिलाए हैं, जिसके लिए उन्हें इस खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

यह भी पढ़ें:  IPL के क्वालीफायर-1 में निराश करते हैं विराट कोहली, जीरो पर भी हो चुके हैं OUT, आंकड़े देख बढ़ जाएगी RCB फैंस की टेंशन

पद्म पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

खिलाड़ी राज्य/देश पद्म सम्मान
विजय अमृतराज अमेरिका पद्म भूषण
बलदेव सिंह पंजाब पद्मश्री
हरमनप्रीत कौर भुल्लर पंजाब पद्मश्री
भगवानदास रैकवार मध्य प्रदेश पद्मश्री
के. पाजनिवेल पुडुचेरी पद्मश्री
रोहित शर्मा महाराष्ट्र पद्मश्री
सविता पुनिया हरियाणा पद्मश्री
व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) जॉर्जिया पद्मश्री
प्रवीण कुमार उत्तर प्रदेश पद्मश्री

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: इन 3 बल्लेबाजों पर क्वालीफायर-1 में रहेगी सभी की नजर, अपनी टीम को दिला सकते हैं फाइनल की टिकट

 

Padma Awards: पद्म अवॉर्ड में खेल जगत का जलवा, हरमनप्रीत कौर को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button