Sport : DC vs PBKS: राहुल के 152 रनों पर भारी पड़े श्रेयस-प्रभसिमरन, 264 रन बनाकर भी हारी दिल्ली, पंजाब की ऐतिहासिक जीत #INA

DC vs PBKS: आज यानि 25 अप्रैल को आईपीएल 2026 में लीग स्टेज का 35वां मुकाबला खेला गया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. मेजबान कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. केएल राहुल ने धमाकेदार अंदाज में  152 रन की पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स को 264 के स्कोर तक पहुंचाया. लेकिन पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की धमाकेदार फिफ्टी के दम पर 6 विकेट और 7 गेंद शेष रहते जीत अपने नाम करे ली. 

केएल राहुल ने बनाए 152 रन  

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 28 रन के संयुक्त स्कोर पर पाथुम निसंका को गंवा दिया था. उन्होंने 7 गेंदों के भीतर 11 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद केएल राहुल और नीतीश राणा ने मोर्चा संभाला, दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 रन की साझेदारी हुई जो आईपीएल के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. राहुल ने 67 गेंदों में 16 चौके और 9 छक्कों की मदड से 152 रन जड़ डाले. यह किसी भी भारतीय की से आईपीएल का सबसे बड़ा निजी स्कोर है. उनका साथ निभाते हुए नीतीश राणा ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए. इन दोनों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 264 रन बनाए. 

यह भी पढ़ें – KL Rahul ने शतक ठोक बना डाले 3 बड़े रिकॉर्ड, 152* रन जड़कर DC vs PBKS में मचाही तबाही, पंजाब के मिला 265 का लक्ष्य

प्रभसिमरन और प्रियांश आर्य का जलवा 

265 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत दिलाई. महज 5.2 ओवर में टीम ने संयुक्त रूप से 100 रन बना डाले थे. 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर यह साझेदारी टूटी, प्रियांश आर्य 17 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए थे. पहले विकेट के लिए उन्होंने 126 रन की साझेदारी की. प्रभसिमरन सिंह ने दूसरे छोर पर 26 गेंदों में 76 रन बनाए. 

श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी जड़कर दिलाई जीत 

126 से लेकर 145 रनों के बीच पंजाब किंग्स ने 3 विकेट गंवा दिए थे, प्रियांश और प्रभसिमरन के बाद कूपर कॉनली 10 गेंदों में 17 रन बनाकर पवेलियन की राह लौट गए थे. इस मुश्किल स्थिति ने कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक छोर से विकेटों के पतन को रोका. नेहाल वढेरा (25) ने उनके साथ मिलकर 56 रन की साझेदारी की. जिससे पंजाब की पारी दोबारा से पटरी पर लौटी. श्रेयस अय्यर अंत में 36 गेंदों में 71 रन बनाकर नाबाद रहे. यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा रनचेज हो चुका है, इससे पहले भी पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने साल 2024 में 262 रन का लक्ष्य हासिल किया था. 

यह भी पढ़ें – IPL 2026 में 5 बल्लेबाज लगा चुके हैं 6 शतक, लिस्ट में शामिल एक खिलाड़ी ने लगाई 2 सेंचुरी

DC vs PBKS: राहुल के 152 रनों पर भारी पड़े श्रेयस-प्रभसिमरन, 264 रन बनाकर भी हारी दिल्ली, पंजाब की ऐतिहासिक जीत





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close