Sport : 'हम हारने के लायक थे, हमें बॉलिंग पर ध्यान देना होगा..' अक्षर पटेल का पंजाब किंग्स से मिली करारी हार पर बड़ा बयान #INA

IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के 152* और नीतीश राणा के 91 रनों की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए हैं. पंजाब किग्स ने 18.5 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाकर 7 विकेट शेष रहते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया.
पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिहं ने 76 और श्रेयस अय्यर ने 71 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. इस हार के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने किसे हार का जिम्मेदार बताया है. आइए उसके बारे में जानते हैं.
𝐔𝐍𝐒𝐓𝐎𝐏𝐏𝐀𝐁𝐋𝐄 @PunjabKingsIPL 🔥🔥
Red-hot #PBKS register the Highest Successful Run-Chase in #TATAIPL history ❤️
Captain Shreyas Iyer remained unbeaten on 7⃣1⃣ . see his side over the line 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/3dVwbjbGV0
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
अक्षर पटेल ने हार के बाद दिया बड़ा बयान
अक्षर पटेल ने हार के बाद मैच प्रेंटेशन में कहा कि, ‘विकेट को देखते हुए अगर आप अपने बॉलर्स को सपोर्ट नहीं करते हैं और इतने सारे मौके गंवाते रहते हैं, तो हम हारने के लायक थे. यही मेन पॉइंट है. यह एक अच्छी पिच और छोटा ग्राउंड था, इसलिए छक्के तो लगने ही थे. हालांकि, जब मौके मिलते हैं और आप एक भी नहीं भुनाते हैं, तो आप मौके गंवा देते हैं, जैसा हमने आज किया. इस तरह के विकेट पर अगर आप अपने बॉलर्स को सपोर्ट नहीं करते हैं, तो यह मुश्किल हो जाता है’.
अक्षर ने आगे कहा, ‘हमें अपनी बॉलिंग यूनिट पर भी ध्यान देने की जरूरत है. जिस तरह से हमने पावरप्ले में बॉलिंग की, फास्ट बॉलर्स, फील्डिंग, और जो मौके हमने गंवाए. वो मेन कारण थे. क्योंकि इस तरह के विकेट पर 264 एक बहुत अच्छा स्कोर था. अगर आप पॉजिटिव बातें देखें, तो हमने 264 रन बनाए, जो इंडियन प्रीमियर लीग में एक रिकॉर्ड स्कोर है. इससे पता चलता है कि अगर किस्मत थोड़ी भी आपके साथ हो और आप कैच पकड़ लें, तो आप लगातार दो या तीन मैच जीत सकते हैं’.
🚨AXAR PATEL ANGRY ON KARUN NAIR🚨
Axar Patel said 🗣️
“We keep making the same mistakes time and time again, and on a wicket as flat as this one, if you cannot support your bowlers, you deserve . lose. On dropping four catches, he reiterates the same point, saying that on a… pic.twitter.com/u4KZuedZcJ
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) April 25, 2026
पटेल ने आगे कहा कि, ‘आप उन मैचों को देखें जो हम हार रहे हैं, तो कई करीबी मैच थे. टॉस के समय भी मैंने यही कहा था, अगर हम जरूरी मौकों का फायदा उठा पाते, तो दो या तीन नतीजे हमारे पक्ष में हो सकते थे और हम जीतते रह सकते थे. लेकिन जरूरी यह है कि आपको उन मौकों का फायदा उठाना होगा. ऐसा नहीं हो सकता कि आप हर बार आकर वही गलतियां दोहराएं. इसलिए मुझे लगता है कि हम वापस जाकर इसे फिर से देखेंगे कि हम क्या कर सकते हैं और कहां सुधार कर सकते हैं’.
ये भी पढ़ें : DC vs PBKS मैच में बड़ा हादसा! एंबुलेंस से खिलाड़ी को ले जाया गया अस्पताल, हालत गंभीर
'हम हारने के लायक थे, हमें बॉलिंग पर ध्यान देना होगा..' अक्षर पटेल का पंजाब किंग्स से मिली करारी हार पर बड़ा बयान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









