Sport : 'वो सबको मरता है, उसे अगली सीरीज खिलाओ..' वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का बयान, जानिए क्या कहा? #INA

Vaibhav Sooryavanshi : भारत के 15 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. उनके बल्ले से रन की बारिश हो रही है. वो आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में भी शामिल हैं. वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पांचवें स्थान पर हैं. अब आने वाले आईपीएल मैचों में वो और खतरनाक साबित हो सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में धमाल

उन्होंने अब तक कुल 7 मैच खेले हं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतकों की मदद से 254 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से अब तक 26 चौके और 20 छक्के निकले हैं. इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल 2025 में भी कमाल का प्रदर्शन किया था और शतक भी जड़ा था. तब उनकी उम्र सिर्फ 14 साल थी.

वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले आईपीएल सीजन में 7 मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 252 रन बनाए थे. उन्होंने आईपीएल 2025 में 18 चौके और 22 छक्के भी लगाए थे. अब उन्होंने आईपीएल 2026 में भी सभी का ध्यान अपनी ओर खीच लिया है. 

पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार प्रदर्शन देखने के बाद भारत की 1983 वर्ल्ड चैंपियन टीम के अहम सदस्य कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान चयनकर्ता अजीत अगरकर से रिक्वेस्ट की है, कि वैभव सूर्यवंशी को अगली सीरीज में खिलाओ.

श्रीकांत ने कहा – उसे टीम इंडिया की टीम में होना चाहिए

कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, ‘प्रिय सिलेक्टर्स, अजीत (अगरकर) मैं आज आपसे कह रहा हूं कि उसे फास्ट ट्रैक करो, अगली सीरीज में उसे खेलना चाहिए. असल में मैं पिछले साल से यह कह रहा हूं, उसे फास्ट ट्रैक करना चाहिए था और T20 वर्ल्ड कप टीम में होना चाहिए था.15 में होना चाहिए था. वह शायद 11 में न हो लेकिन 15 में हो. पहले उसे 15 में रहने दो और उसे इंटरनेशनल क्रिकेट का फील आने दो. मुझे लगता है कि सूर्यवंशी आज जहां है, उसे फास्ट ट्रैक करना चाहिए. उसे टाइम देने का कोई सवाल ही नहीं है, उसे कंसिस्टेंट रहने दो. वह लड़का ऐसे ही आपको मैच जिता सकता है. सोचो, बुमराह की पहली बॉल, सिक्सर, जोश हेजलवुड, वह उसे हैमर कर देता है. वह किसी को भी और सबको हैमर कर देता है. उसे कोई फर्क नहीं पड़ता’.

वैभव सूर्यवंशी को 2025 में ₹1.1 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था. उन्होंने 13 साल की उम्र में आईपीएल में एंट्री करके रिकॉर्ड बना डाला था. उन्होंने अपने पहले सीजन में ही अपने नाम का डंका बजा दिया. इसके बाद अब वो टीम इंडिया में अपनी दावेदारी ठोक रही हैं.

क्रिकेट जगत के कई जानकारों के अनुसार भारतीय चयनकर्ताओं को आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका दिया जा सकता है. उन्होंने भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में भी अहम योगदान दिया था.

ये खबर भी पढ़ें : ‘मेरा उससे कोई पर्सनल रिश्ता नहीं…’ इन 2 दिग्गजों ने लगाई हार्दिका पांड्या की क्लास, दिया ऐसा बयान हो गया वायरल

'वो सबको मरता है, उसे अगली सीरीज खिलाओ..' वैभव सूर्यवंशी पर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का बयान, जानिए क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close