Sport : Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फरमान, DC vs GT मैच के लिए जारी की खास एडवाइजरी #INA

Delhi Traffic Advisory : आईपीएल 2026 का 14वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइंटस के बीच 8 अप्रैल (बुधवार) को खेला जाने वाला है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा. मुकाबला दोनों टीमों के बीत शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. उससे पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एक्शन में आ गई है. इस मैच के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से खास एडवाइजरी जारी की गई है. इस मैच में के लिए दिल्ली पुलिस ने क्या खास इंतजाम किए हैं. आइए उसके बारे में जातने हैं.
दिल्ली-गुजरात मैच से पहले पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दरअसल, पुलिस ने कहा कि, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइंट्स के बीच 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें मैच के कारण सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है. इसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है.
बताते चलें कि स्टेडियम के आसपास के खास हिस्सों में दोपहर 12 बजे से आधी रात तक जाम लगने की उम्मीद है. ऐसे में दिन में बहादुर शाह जफर मार्ग और JLN मार्ग पर डायवर्जन और पाबंदियां लगाई जा सकती हैं. वहीं दरियागंज और दिल्ली गेट, दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक और ITO से दिल्ली गेट के बीच के हिस्सों सहित इन कॉरिडोर पर भारी और कमर्शियल गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी.
View this post on Instagram
दिल्ली में सफर करने वाले यात्रियों JLN मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट), आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट), और बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से ITO) दोनों कैरिजवे से अगल रूट पर सफर करने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि स्टेडियम के पास पार्किंग की इजाजत नहीं होगी, और सिर्फ लेबल वाली गाड़ियों के लिए ही जगह होगी.
इस एडवाइजरी के अनुसार माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर फ्री पार्किंग के साथ-साथ पार्क-एंड-राइड सर्विस का इंतजात रखा गया है.इसके अलावा, मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के पास गेट नंबर 2, राजघाट चौक और IP फ़्लाईओवर और राजघाट के बीच रिंग रोड पर सर्विस लेन पर ऐप-बेस्ड टैक्सी पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट तय किए गए हैं.
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइंटस का स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स – केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी दार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.
गुजरात टाइंटस – साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु.
ये भी पढ़ें : ‘इसे हटाओ, तुरंत रिजल्ट मिलेगा…’ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, रिजवान पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फरमान, DC vs GT मैच के लिए जारी की खास एडवाइजरी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









