Sport : 'उम्र पर मत जाओ, अप्रोच देखो…' वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा? #INA

Sunil Gavaskar on Vaibhav Sooryavanshi : भारत के बाएं हाथ के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में तहलका मचा दिया है. उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उससे उन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेश के भी तमाम क्रिकेट जानकारों के हैरान कर दिया है. अब वैभव को टीम इंडिया में मौका देने की बात कही जा रही है. हर कोई भारत की टी20 क्रिकेट टीम में उन्हें मौका देने की वकालत कर रहे हैं.
इसी कड़ी में अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनीर गावस्कर ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफी की है. उन्होंने कह डाला कि 2026 को वैभव सूर्यवंशी के नाम से याद किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि, ये सही मौका है. तब उसे टीम इंडिया में मौका देना चाहिए.
सुनील गावस्कर ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान
सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘साल 2026 को वैभव सूर्यवंशी ईयर के तौर पर याद किया जाएगा. वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उसे चुना जाएगा. मेरा मतलब है, इस शानदार शो के बाद वो चुना जाना डिजर्व करता है. अगर आप इस परफॉर्मेंस के बाद उसे मौका नहीं देंगे, तो आप उसे कब मौका देंगे? उसकी उम्र पर मत जाओ. वह उन बॉलर्स को हिट कर रहा है जो उससे बड़े हैं. असल में 15 साल की उम्र में वह 15 साल के इंटरनेशनल एक्सपीरियंस वाले बॉलर्स को हिट कर रहा है. बस उसका फीयरलेस अप्रोच देखो’.
Sunil Gavaskar Wants Vaibhav in India’s T20 Team Immediately :
He said: “2026 will be remembered as the Vaibhav Sooryavanshi Year. He is ready . play T20 International cricket. For the England away T20 series, he will be selected. I mean, he deserves . be selected after this… pic.twitter.com/vfox2Rb3LF
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) May 29, 2026
2026 आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने उगली आग
आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाल मचाया है. उन्होंने अब तक कुल 15 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने दुनिया भर के दिग्गज गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है, इसमें इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसे देशों के तमाम दिग्गज मौजूद हैं.
One for the history books 🔥 pic.twitter.com/pBtpoORuyc
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 28, 2026
उन्होंने आईपीएल 2026 में 15 पारियों में 54.33 और 242.85 की स्ट्राइक रेट के साथ 1 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ कुल 680 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने मैदान के बाहर बॉल को पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उन्होंने टूर्नामेंट में 55 चौके और 65 छक्के लगाए हैं.
Clean-sweep on the batting awards 🏆✅ pic.twitter.com/zo2HBKXt21
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 28, 2026
आईपीएल इतिहास में कैसा रहा वैभव का प्रदर्शन
उनका इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. उन्होंने अब तक कुल 22 मैच खेले हैं. इस दौरान 2 शतक और 5 अर्धशतकों की सहायता से 932 रन बनाए हैं. वो 73 चौके और 89 छक्के भी लगा चुके हैं. आज वैभव आईपीएल 2026 क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी से आज ऑरेंज कैप छीन सकते हैं शुभमन गिल और साई सुदर्शन, जानिए किसे बनाने होंगे कितने रन
'उम्र पर मत जाओ, अप्रोच देखो…' वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









