Sport : Explainer: एक बैनर ने मचाया बवाल, अर्जेंटीना और ब्रिटेन में गहराया 44 साल पुराना विवाद, जानिए फिर से क्यों उठा फॉकलैंड का मुद्दा #INA

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 19 जुलाई को फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. उससे पहले ही एक विवाद खड़ा हो गया है. ये विवाद अर्जेंटीना और ब्रिटेन के बीच खड़ा हो गया है. इन दोनों देशों के बीच फॉकलैंड द्वीप को लेकर विवाद शुरू हो गया है. इस विवाद के फिर से शुरू होने की जवह इंग्लैंड और अर्जेंट्रीना के बीच खेला गया फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच था.

अर्जेंटीना और ब्रिटेन के बीच क्या छिड़ा विवाद

दरअसल, अर्जेंटीना की ओर से ब्रिटेन पर आरोप लगाया गया है. अर्जेंटीना ने कहा है कि, ब्रिटेन की रॉयल नेवी का वॉरशिप HMS मेडवे बगैर परमिशन के उसके समुद्री इलाके में घुस आया था. इस पूरी घटना को अर्जेंटीना के द्वारा सैन्य घुसपैठ बताया गया है. अब ये पूरा मामला ब्रिटिश दूतावास तक पहुंच चुका है, जहां पर अर्जेंटीना के विदेश मंत्री पाब्लो क्विर्नो ने औपचारिक विरोध दर्ज कराया हैं.  वहीं इस पूरे मामले में ब्रिटेन की ओर से कहा गया है कि, अर्जेंटीना का ये आरोप बेवुनियाद है. उनकी ओर से इस आरोप को खारिज करते हुए कहा गया है कि, यात्रा की जानकारी पहले ही अर्जेंटीना सरकार को दी गयी थी. 

एक बैनर ने फिर से दी 44 साल पुराने विवाद को हवा 

इस पूरे विवाद को तब और ज्यादा हवा मिल गई, जब इंग्लैंड को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 2-1 से हराने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ी मैदान पर एक बैनर लेकर जश्न मनाते हुए नजर आए. अर्जेंटीना के खिलाड़ी मैदान पर ‘लास माल्विनास सन अर्जेंटीना’ का बैनर लेकर उतरे थे. इस बैनर का मतलत था कि, माल्विनास अर्जेंटीना का है. आपको बता दें कि, अर्जेंटीना में फॉकलैंड को माल्विनास कहा जाता है. 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के दौरान अर्जेंटीना के खिलाड़ियों द्वारा मैदान पर लाए गए इस बैनर ने ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच चल रहा 44 साल के विवाद को फिर से हवा दे दी है. अब एक बार फिर से ये विवाद घहरा गया है. फॉकलैंड द्वीप का मामला ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बहुत बड़ा मुद्दा है. इस दीप पर दोनों देश अपना होने का दावा करते हैं. अर्जेंटीना इस द्वीप यानी फॉकलैंड को माल्विनास कहता है.

अर्जेंटीना और ब्रिटेन दोनों करते हैं इस द्वीप पर दावा

आपको बता दें कि, फॉकलैंड दक्षिण अटलांटिक महासागर में मौजूद हैं. इसकी दूरी अर्जेंटीना से सिर्फ 500 किमी और ब्रिटेन से 13,000 किमी दूर है. अर्जेंटीना की इससे दूरी कम है और वो इस द्वीप को अपना मनता है. इस द्वीप पर रहने वाले लोग खुद को ब्रिटिश मानते हैं. ऐसे ये द्वीप ब्रिटेन का होना चाहिए. वहां के लोगों ने वोट करके भी ब्रिटेन के साथ रहने की इच्छा जताई है. ऐसे में ये द्वीप उसका होना चाहिए.

FIFA World Cup 2026
FIFA World Cup 2026 Photograph: (x/fifa)

बताते चलें कि, फॉकलैंड द्वीप पर साल 1982 में अर्जेंटीना ने कब्जा किया था. उस समय ब्रिटेन की तत्कालीन प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने अपनी सेना के द्वारा इस द्वीप पर 10 हफ्ते तक कब्जा कर लिया था. अर्जेंटीना के 650 और ब्रिटिश के 255 सैनिक मारे गए थे. इसके बाद अर्जेंटीना ने आत्मसमर्पण कर दिया था. 

क्या है इस मुद्दे पर दोनों देशों के नेताओं की प्रतिक्रिया

इस पुरा मामले में अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति विक्टोरिया वियारुएल बड़ा बायन दे दिया. उन्होंने अर्जेंटीना के मैच से पहले ने इंग्लैंड को आक्रमणकारी और कब्जा करने वाले समुद्री लुटेरे तक कहा डाला था. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि, ‘फॉकलैंड अर्जेंटीना का है. हमें स्टेडियम में यह बैनर ले जाने से रोका गया लेकिन वे भूल गए कि माल्विनास हमारे खून और हमारे दिल में बसता है’.

वहीं इस पूरे मामले पर ब्रिटेन के बिजनेस सेक्रेटरी पीटर काइल ने भी बड़ा बायन दिया है. उन्होंने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के इस बैनर को पूरी तरह अनुचित कहा है. उन्होंने कहा कि, ‘राजनीति को फुटबॉल से दूर रहना चाहिए. आगे क्या कार्रवाई होगी, इसका फैसला अब फीफा करेगा. राजनीती और खेल दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते हैं’.

फॉकलैंड पर मुद्दे पर ब्रिटेन का रुख पूरी तरह से साफ है. फीफा वर्ल्ड कप में इस मुद्दे के फिर से उठने से ब्रिटेन ने दोहराया कि, फॉकलैंड द्वीप के लोगों ने कई बार ब्रिटिश क्षेत्र बने रहने की इच्छा जताई है. इस पूरे मामले पर ब्रिटेन का कहना है कि, फॉकलैंड द्वीप के लोग ब्रिटिश हैं. इन सभी को खुद अपने भविष्य का फैसला लेने का अधिकार है. 

फॉकलैंड द्वीप पर कब-कब क्या-क्या हुआ

  • 1764 – फ्रांस ने फॉकलैंड द्वीप पर अपनी पहली बस्ती बसाई.
  • 1767 – स्पेन ने फ्रांस से फॉकलैंड द्वीप खरीद लिया.
  • 1811 –  फ्रांस (चित्र के अनुसार) ने फॉकलैंड द्वीप छोड़ दिया.
  • 1820 – अर्जेंटीना ने फॉकलैंड द्वीप पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया.
  • 1833 – ब्रिटेन ने अर्जेंटीना को हटाकर फॉकलैंड द्वीप पर कब्ज़ा कर लिया.
  • 1965 – अर्जेंटीना ने फॉकलैंड विवाद का मामला संयुक्त राष्ट्र में उठाया.
  • 1982 – अर्जेंटीना ने फॉकलैंड द्वीप पर हमला किया, लेकिन ब्रिटेन से युद्ध हार गया.
  • 2013 – जनमत संग्रह में 99% लोगों ने ब्रिटेन के साथ बने रहने के पक्ष में मतदान किया.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में खेलेगी अर्जेंटीना

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अर्जेंटीना और स्पेने के बीच न्यूयॉर्क के नई जर्सी स्टेडियम में होने वाला है. ये मुकाबला 19 जुलाई की रात को खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले की शुरुआत रात 2:30 पर होगी.

ये भी पढ़ें : FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड-अर्जेंटीना मैच के बाद खिलाड़ियों में झड़प, क्या मिल सकती है सजा? जानिए FIFA के नियम

Explainer: एक बैनर ने मचाया बवाल, अर्जेंटीना और ब्रिटेन में गहराया 44 साल पुराना विवाद, जानिए फिर से क्यों उठा फॉकलैंड का मुद्दा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button