Sport : Explainer: क्या मेसी को बचाने के लिए FIFA ने किया पक्षपात? जानें Argentina vs Egypt मैच क्यों रहा इतना विवादित! #INA

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026 Match:फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना और इजिप्ट (मिस्र) के बीच अटलांटा स्टेडियम में एक नॉकआउट मैच खेला गया, जो रेफरी के फैसलों और VAR विवादों के कारण चर्चा का विषय बन गया। इजिप्ट जैसी अंडरडॉग टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को लगभग टूर्नामेंट से बाहर ही कर दिया था। हालांकि, अर्जेंटीना की टीम ने 0-2 से पिछड़ने के बाद आखिरी मिनटों में 3-2 से जीत दर्ज की। इस मैच में एक तरफ जहाँ लियोनेल मेसी की चर्चा रही, वहीं दूसरी तरफ यह मुकाबला विवादों से घिर गया। इजिप्ट की टीम और उनके कोच होसाम हसन ने इसे पूरी तरह से “पक्षपातपूर्ण और फिक्स मैच” बताया। इसके साथ ही इजिप्ट के फैंस ने भी काफी नाराजगी जताई और फीफा पर जमकर निशाना साधा. तो चलिए इस ऑर्टिकल में जानते हैं कि यह मैच विवादों में क्यों घिरा?

VAR द्वारा इजिप्ट का दूसरा गोल रद्द करना

इस मैच के 58वें मिनट में मुस्तफा जिको ने गोल करके अपनी टीम की बढ़त 2-0 कर दी थी, लेकिन इस पर VAR ने हस्तक्षेप किया और रेफरी को पिच-साइड मॉनिटर पर भेजा. रिव्यू के बाद, गोल होने से करीब 18 सेकंड पहले (मैदान के दूसरे छोर पर) लिसैंड्रो मार्टिनेज पर हुए एक मामूली फाउल का हवाला देकर इस गोल को रद्द कर दिया गया. फैंस और फुटबॉल विशेषज्ञों ने इस फैसले को VAR की भूमिका का अत्यधिक उल्लंघन बताया, क्योंकि फाउल और गोल के बीच की दूरी और समय का अंतराल बहुत ज्यादा था.

मोहम्मद सालाह को पेनाल्टी न मिलना

मैच के इंजरी टाइम (92वें मिनट) में, जब स्कोर 2-2 की बराबरी पर था, तब इजिप्ट के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह अर्जेंटीना के पेनल्टी बॉक्स के अंदर थे. अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज ने गेंद छीनने के दौरान सालाह के पैर पर चोट मारी और उन्हें ट्रिप करके गिरा दिया, जिस पर इजिप्ट के खिलाड़ियों ने पेनल्टी की मांग की. हालांकि, ऑन-फील्ड रेफरी फ्रैंकोइस लेटेक्सियर ने खेल जारी रखा. इतना ही नहीं, VAR ने भी इसकी जांच करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और खेल चलता रहा. इस तरह इजिप्ट को पेनल्टी नहीं मिली, जिसे लेकर एक और नया विवाद खड़ा हो गया है. 

उसी के पलटवार पर अर्जेंटीना का विनिंग गोल

वहीं ठीक उसी के 14 सेकेंट बाद हुए पलटवार पर एंजो फर्नांडीज ने हेडर के जरिए गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 से जीत दिला दी. इजिप्ट टीम का मानना था कि VAR (वीडियो असिस्टेंट रेफरी) को सालाह पर हुए फाउल की जांच करनी चाहिए थी. अगर वहां फाउल चेक होता, तो अर्जेंटीना का यह गोल रद्द हो जाता और इजिप्ट को पेनल्टी मिलती, जिससे मैच का नतीजा पूरी तरह बदल सकता था. इस फैसले से नाराज इजिप्ट के स्टाफ को रेड कार्ड भी देखना पड़ा था.

पक्षपात और लियोनेल मेसी को बचाने के आरोप

अर्जेंटीना के खिलाफ मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने पर इजिप्ट (मिस्र) के हेड कोच होसाम हसन ने फीफा और मैच अधिकारियों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अधिकारी डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को टूर्नामेंट में बनाए रखने के लिए दबाव में काम कर रहे थे. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘अगर वे अर्जेंटीना को ही जिताना चाहते हैं, तो बाकी टीमों को बुलाने की क्या जरूरत है? 

रेफरी का कार्ड दिखाने में दोहरा रवैया

इस पूरे मैच में रेफरी फ्रैंकोइस लेटेक्सियर ने इजिप्ट की टीम के साथ काफी सख्ती दिखाई. उन्होंने विरोध करने पर इजिप्ट के खिलाड़ियों को 5 येलो कार्ड और कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य को रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया. इसके उलट, उन्होंने अर्जेंटीना के खिलाड़ियों की ओर से किए गए कड़े टैकल (फाउल) पर भी नरम रुख अपनाया. जब इजिप्ट के हेड कोच होसाम हसन ने रेफरी के सामने फीफा का नस्लवाद-विरोधी संकेत (दोनों हाथों को क्रॉस करना) बनाया, तो रेफरी ने उन्हें भी चेतावनी दे दी.

रेफरी के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज

इजिप्ट फुटबॉल एसोसिएशन (EFA) ने इस मैच के रेफरी फ्रैंकोइस लेटेक्सियर के “दोहरे मापदंडों” के खिलाफ फीफा के पास एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. एसोसिएशन ने फ्रांसीसी रेफरी और उनकी पूरी VAR टीम को वर्ल्ड कप के बाकी मैचों से हटाने और जांच करने की मांग की है. 

ऐसा रहा अर्जेंटीना और इजिप्ट का मुकाबला 

इस मुकाबले के 15वें मिनट में यासिर इब्राहिम ने गोल कर मिस्र को 1-0 की बढ़त दिला दी थी. इसके बाद 67वें मिनट में मोस्तफा जिको ने दूसरा गोल दागकर मिस्र की बढ़त को 2-0 कर दिया. वहीं पहले हाफ में लियोनेल मेसी एक पेनल्टी किक को गोल में बदलने से चूक गए, जिसे मिस्र के गोलकीपर मोस्तफा शोबेइर ने शानदार बचाव करते हुए रोक लिया.

इसके बाद 79वें मिनट में अर्जेंटीना के क्रिस्टियन रोमेरो ने मेसी के असिस्ट पर पहला गोल कर स्कोर को 2-1 पर ला दिया. इसके ठीक 4 मिनट बाद (83वें मिनट में) कप्तान लियोनेल मेसी ने शानदार गोल कर स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया. इसके बाद मैच के इंजरी टाइम (90+9वें मिनट) में एंजो फर्नांडीज ने मैच विनिंग गोल कर अर्जेंटीना को जीत दिला दी. इस तरह डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं मिस्र की टीम इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

यह भी पढ़ें:  पहले छिनी कप्तानी, फिर टीम से हुई विदाई, अब यहां से भी सूर्यकुमार यादव टॉप-10 से बाहर, जैकब बैथल ने मचाया धमाल

Explainer: क्या मेसी को बचाने के लिए FIFA ने किया पक्षपात? जानें Argentina vs Egypt मैच क्यों रहा इतना विवादित!





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button