सरकारी स्कूलों की 12 बेटियों ने नवगुरुकुल में बनाई जगह:कोडिंग की पढ़ाई करेंगी, स्कूल ऑफ बिजनेस और बीसीए कोर्स में मिला प्रवेश- INA NEWS

दिल्ली सरकार के स्कूलों की 12 मेधावी छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर प्रतिष्ठित नवगुरुकुल संस्थान में प्रवेश हासिल कर नई मिसाल कायम की है। छात्राओं का चयन स्कूल ऑफ प्रोग्रामिंग, स्कूल ऑफ बिजनेस और बीसीए जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के लिए हुआ है। सभी को प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, यह पहल सरकारी स्कूलों की छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक कौशल से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम है। विभाग का फोकस अब केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित न रहकर छात्रों को भविष्य के रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने पर है। दिया जाएगा कोडिंग, सॉफ्टवेयर डवलपमेंट का प्रशिक्षण इस उपलब्धि को शिक्षा निदेशालय की एडिशनल डीईए आईएएस प्रांजल पाटिल के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है। नवगुरुकुल में छात्राओं को कोडिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, बिजनेस मैनेजमेंट और अन्य व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार के साथ उद्यमिता के अवसर भी मिल सकेंगे। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस तरह की पहल सरकारी स्कूलों की बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ तकनीकी और कॉरपोरेट क्षेत्र में उनकी भागीदारी भी मजबूत करेगी। अधिकारियों का मानना है कि इससे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर महिला समाज के निर्माण को भी बढ़ावा मिलेगा। एडिशनल डीईए प्रांजल पाटिल ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बेटियों में अपार प्रतिभा है। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा मिले तो वे तकनीक और बिजनेस की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि महिला सशक्तिकरण और कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |