Sport : ऋषभ पंत श्रीलंका में भारत के लिए रचेंगे इतिहास, सिर्फ इतने छक्के ठोक क्रिस गेल और एडम गिलक्रिस्ट का काम कर देंगे तमाम #INA

Rishabh Pant : भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से खेली जाने वाली है. इंडियन क्रिकेट टीम इस सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है. आज यानी 4 अगस्त को दोपहर में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंडिया से श्रीलंका के लिए उड़ान भरी और शाम तक वहां पहुंच गई. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी. वहीं टीम की उपकप्तानी केएल राहुल संभालते हुए नजर आएंगे. टीम के सीनियर और प्रमुख खिलाड़ियों में रविंद्र जडेजा भी मौजूद हैं. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत नजर आने वाले हैं.
भारत के 28 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास श्रीलंका में इतिहास रचने का मौका होगा. वो भारत और श्रीलंका के बीच 15 से लेकर 27 अगस्त तक खेली जाने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. उससे पहले ऋषभ पंत के पास श्रीलंका की सरजमीं पर इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए अभ्यास करने का भी पूरा मौका होगा. टीम इंडिया 7 अगस्त से लेकर 9 अगस्त तक श्रीलंका में 3 दिन का अभ्यास मैच खेलने वाली है. ये तैयारी पंत को 2 अहम टेस्ट मैचों से पहले इस रिकॉर्ड को हासिल करने में अहम साबित होगी.
Rishabh Pant checking his passport at the airport. He is looking fit and looks like he is trying a new hairstyle. 🔥 pic.twitter.com/STj0LQdj8X
— Drona (@drona_17) August 4, 2026
ऋषभ पंत श्रीलंका में हासिल करेंगे ये बड़ा रिकॉर्ड
ऋषभ पंत के पास श्रीलंका में खेले जाने वाले इन 2 मुकाबलों में 100 छक्के पूरे करने का मौका होगा. पंत अब तक टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 97 छक्के लगाए हैं. इस सीरीज में सिर्फ 3 छक्के लगाते ही ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही पंत टेस्ट में सबसे कम पारियों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन सकते हैं. वो ऐसा करने वाले दुनिया के चौथ और भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.
ऋषभ पंत के पास क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
ऋषभ पंत इन 2 मैचों में 100 छक्के पूरे कर लेते हैं. तो वो सबसे कम पारियों में 100 टेस्ट छक्के पूरे करने के मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को पीछे छोड़ देंगे. क्रिस गेल और टिम साउदी दोनों ने 98-98 टेस्ट छक्के लगाए हैं. अब पंत के पास इन दोनों को पीछे छोड़कर 100 छक्के पूरे करने का मौका होगा. इसके साथ ही उनके पास 90 से कम पारियों में ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- बेन स्टोक्स – 138 छक्के
- ब्रैंडन मैकुलम – 107 छक्के
- एडम गिलक्रिस्ट – 100 छक्के
- ऋषभ पंत – 97 छक्के
ऐसा करने वाले बनेंगे भारत के पहले बल्लेबाज
इस सीरीज में अगर ऋषभ पंत 100 छक्के पूरे कर लेते हैं तो, वो टेस्ट क्रिकेट में भारत के 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. आज तक भारत के लिए किसी भी बल्लेबाज ने 100 टेस्ट छक्के नहीं लगाए हैं. भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग ने 91, रोहित शर्मा ने 88 और सचिन तेंदुलकर ने 69 छक्के टेस्ट क्रिकेट में लगाए हैं. ये दिग्गज खिलाड़ी भी टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 100 छक्कों का आंकड़ा नहीं छू पाए हैं.
ऋषभ पंत का टेस्ट करियर
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने भारत के लिए 50 मैचों की 87 पारियों में 8 शतक और 19 अर्धशतकों के साथ 3557 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 43.4 और स्ट्राइक रेट 74.1 का रहा है. उनका उच्चतम स्कोर 159* रहा है, जबकि उनके बल्ले से 378 चौके और 97 छक्के निकले हैं.
ये भी पढ़ें : ‘मुझे किसी का डर नहीं…’ हिंदू-मुस्लिम एजेंडे पर शमी का बयान वायरल, वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने पर कही ये बात
ऋषभ पंत श्रीलंका में भारत के लिए रचेंगे इतिहास, सिर्फ इतने छक्के ठोक क्रिस गेल और एडम गिलक्रिस्ट का काम कर देंगे तमाम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,