Sport : भारत में फिर होने जा रही है फॉर्मूला-1 की वापसी, इस शहर में हो सकता है आयोजन, खेल मंत्री मनसुख मांडविया का दावा #INA

भारत में एक बार फिर फॉर्मूला-1 की वापसी होने जा रही है. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 13 अप्रैल, सोमवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इस बात की जानकारी दी है. मनसुख मांडविया ने कहा कि 2027 में भारत में फॉर्मूला-1 की वापसी होगी. ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में फॉर्मूला-1 के आयोजन के लिए कम से कम 3 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है. पहली रेस बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित की जाएगी. बता दें कि ऐसा होता है तो 13 साल बाद भारत में फॉर्मूला-1 का आयोजन होगा.
फॉर्मूला-1 को लेकर मनसुख मांडविया ने कही ये बात
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने फॉर्मूला-1 के आयोजनों की मेजबानी के संबंध में भारत की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया, उन्होंने कहा, “ईरान युद्ध के कारण वैश्विक स्थिति को देखते हुए, भारत को एफ1 सहित खेल आयोजनों के लिए एक सुरक्षित और उपयुक्त स्थल के रूप में देखा जा रहा है. एफ1 की वापसी से पहले हम मोटो जीपी का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं. फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) इस समय फॉर्मूला वन के साथ बातचीत कर रहा है, हम मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे.”
फॉर्मूला 1 ने खेल मंत्री के दावे पर दिया रिएक्शन
वहीं फॉर्मूला 1 ने भारत के खेल मंत्री मनसुख मांडविया के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 2027 में ऐसा होने की संभावना बहुत कम है, लेकिन भारत एक आकर्षक बाजार है. देश में हमारे कई शानदार फैंस हैं, लेकिन हम अभी तक किसी समझौते के करीब नहीं हैं.”
“2027 is highly unlikely but India is a market of interest. We have many amazing fans in the country but we are not close . an agreement.”
Formula 1 responds . India’s Sports Minister Mansukh Mandaviya’s claim that there will be a race in India in 2027
The Sports Minister… pic.twitter.com/VE5vZNnxoo
— Kunal Shah (@kunalashah) April 13, 2026
13 साल पहले आखिरी बार भारत में हुआ था Formula 1 का आयोजन
भारत में फॉर्मूला वन इंडियन ग्रां प्री का आयोजन पहली बार 30 अक्टूबर 2011 को किया गया था. यह रेस उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित हुआ था. इस पहली रेस के विनर जर्मनी के फेसम रेसिंग ड्राइवर सेबेस्टियन वेटेल रहे थे, जो रेड बुल रेसिंग टीम के लिए रेसर थे. भारत में फॉर्मूला वन का 2011 से 2013 तक लगातार 3 साल तक आयोजन किया गया और तीनों बार सेबेस्टियन वेटेल चैंपियन बने थे. 2013 के बाद टैक्स और अन्य प्रशासनिक कारणों के चलते इस रेस का आयोजन बंद कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: 3-3 मैच हार चुकी हैं चेन्नई और मुंबई, अभी भी प्लेऑफ में कर सकती हैं क्वालीफाई, यहां देखें समीकरण
भारत में फिर होने जा रही है फॉर्मूला-1 की वापसी, इस शहर में हो सकता है आयोजन, खेल मंत्री मनसुख मांडविया का दावा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







