Sport : सुनील गावस्कर से माइकल वॉन तक… ईशान किशन के वायरल सेलिब्रेशन पर दिग्गजों ने क्या कहा? जानें यहां #INA

Ishan Kishan Celebration: चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ पारी की बदलौत सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही SRH ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मगर, इस वक्त जो विषय चर्चा में है, वो है ईशान किशन का सेलिब्रेशन. जी हां, ईशान ने CSK को हराने के बाद मैदान पर कुछ ऐसा सेलिब्रेशन किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा है. इसपर क्रिकेट जगत में डिबेट शुरू हो गई है. तो आइए जानते हैं कि ईशान किशन के इस सेलिब्रेशन पर किसने क्या कहा है…
ईशान किशन का वायरल हुआ सेलिब्रेशन
This might go down as a generational troll on CSK 😭😭pic.twitter.com/2YDIEcaunL
— Amyy🌱 (@amyyyyy_18) May 19, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 70 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. मगर, मैच खत्म होने के बाद ईशान ने जो किया, वो क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. असल में, जब वह वापस लौट रहे थे, तब ईशान ने सीटी बजाते हुए इशारा किया.
व्हिसल पोडू सीएसके का ऑफिशियल चीयर है. इसके साथ ही उन्होंने साथ से इशारा करते हुए दर्शकों को घर जाने का इशारा किया. फिर उन्होंने भीड़ की तरफ हाथ हिलाया और जोर से चिल्लाया- कमऑन एसआरएच.
रविचंद्रन अश्विन का बयान
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने ईशान किशन के सेलिब्रेशन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “ईशान किशन के जश्न को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा होगा, लेकिन इसे जाने दीजिए. वो एक खिलाड़ी हैं, जोश में आकर ऐसी बातें हो जाती हैं, इसे व्यक्तिगत रूप से न लें. वो भारत के लिए खेलते हैं और आपके घरेलू मैदान पर आकर आपको हरा दिया. अहंकार को एक तरफ रख दें और इस नोकझोंक का आनंद लें. अगर ऐसे पल नहीं होंगे, तो मजा कहां रहेगा? रोमांच कहां रहेगा?”
Ashwin on Ishan Kishan’s celebration :
There’ll be a lot of noise over Ishan Kishan’s celebration on social media, but let it go. He’s a sportsman, these things happen in the heat of the moment, don’t take it personally. The guy plays for India and came . your home ground and… pic.twitter.com/cUrS3POX8J
— Kohlistic🔥 (@Kohlistic18) May 19, 2026
सुनील गावस्कर का बयान
सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर का बयान वायरल हो रहा है, जो उन्होंने ईशान किशन के वायरल सेलिब्रेशन पर दिया है. हालांकि, स्पष्ट नहीं हो सका है कि गावस्कर ने ये बयान कब और कहां दिया है.
वायरल बयान के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा, “देखिए, इस बात को बिल्कुल स्पष्ट कर दें. ईशान किशन ने कुछ भी गलत नहीं किया है. उस युवा खिलाड़ी ने अभी-अभी अपने किसी करीबी को खोया था और उस भावुक क्षण में, सीएसके फैंस के एक वर्ग की तेज सीटियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से परेशान किया. इसके बाद जो हुआ वह एक सहज प्रतिक्रिया थी, मैदान पर एक साधारण जश्न. खेल के किसी बड़े पल के बाद भावनाएं दिखाना या जश्न मनाना गलत नहीं है. क्रिकेट जुनून से भरा खेल है, और खिलाड़ी सबसे पहले इंसान होते हैं. हम उनसे अपनी भावनाओं को दबाने की उम्मीद नहीं कर सकते, खासकर जब व्यक्तिगत दुख शामिल हो. मैं प्रशंसकों और क्रिकेट जगत से कुछ समझ और परिपक्वता दिखाने का आग्रह करता हूं.”
Sunil Gavaskar’s Statement on the Ishan Kishan Whistle Incident :-
:Look, let’s be very clear about this – Ishan Kishan has done absolutely nothing wrong. The young man had just lost someone very close . him, and in that emotional moment, the deafening whistles from a section… pic.twitter.com/VuxEOrXU1P
— Aadi (@Gitekimhit) May 19, 2026
साइमन डूल ने कहा
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने ईशान किशन के वायरल सेलिब्रेशन पर कहा, “पिछला मैच मैं अपने बच्चों के साथ चेपॉक में था और वे दर्शकों की सीटियों की वजह से परेशान होकर अपने कान ढंक रहे थे. यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है और मैं इस मामले में किशन के साथ हूं. मैं उस माहौल में 40 ओवरों की स्थिति की कल्पना कर सकता हूं. बीसीसीआई कम से कम इतना तो कर सकता है कि उन सीटियों पर बैन लगा दे.”
After Virender Sehwag Simon Doull supporting ishan kishan 👏🏻:
“The previous match I was with my kids at Chepauk and they were fed up and covering their ears because of the whistles the crowd was blowing. This is an issue no one addresses and i am with Kishan in this i can… pic.twitter.com/sfiKTWvwk7
— Dive (@crickohliic) May 19, 2026
मनोज तिवारी का बयान
पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने ईशान किशन के सेलिब्रेशन पर कहा, “लगातार बजने वाली वो सीटी की आवाज़ें एक समय के बाद सचमुच परेशान करने लगती हैं. ईशान ने अभी-अभी SRH के लिए मैच जिताने वाली पारी खेली थी, इसलिए जश्न मनाना पूरी तरह से स्वाभाविक और जरूरी था. इस तरह की नोकझोंक हमेशा से क्रिकेट का हिस्सा रही है और इससे खेल और भी दिलचस्प हो जाता है.”
🚨 Manoj Tiwary and Mohit Sharma made a big statement about Ishan Kishan’s celebration 👀
Gaurav Kapoor: “Was Ishan Kishan’s celebration a little too much yesterday?”
Manoj Tiwary: “No, not at all. Those constant whistle sounds can get genuinely irritating after a point. Ishan… pic.twitter.com/b0Vs18XIfv
— ` (@OxygenKohlii18) May 19, 2026
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा का बयान
पूर्व भारतीय गेंदबाज मोहित शर्मा ने ईशान किशन के सेलिब्रेशन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैंने चेन्नई में भी काफी खेला है, और हम सब जानते हैं कि लगातार सीटी की आवाज कितनी परेशान करने वाली होती है. वे पूरे मैच के दौरान सीटी बजाते रहते हैं, सच में कभी-कभी तो कानों को दर्द होने लगता है. ईशान किशन ने जिस तरह से जश्न मनाया, उसमें कुछ भी गलत नहीं था. उन्होंने अपनी पारी से SRH को मैच जिता दिया. यह तो आम हंसी-मजाक है, ये सब हमेशा से क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं। इससे खेल में रोमांच और मनोरंजन आता है और खेल और भी दिलचस्प हो जाता है.
माइकल वॉन का बयान
Michael Vaughan via cricbuzz – I don’t see anything wrong with Ishan Kishan’s celebration. CSK fans were constantly whistling throughout the innings,anyone would get fired up by that. He played a sensible knock, took his side . the playoffs and was disappointed . get out just… pic.twitter.com/583hIaGdYP
— Kohlistic🔥 (@Kohlistic18) May 19, 2026
विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के वायरल बयान पर माइकल वॉन ने कहा, “मुझे ईशान किशन के सेलिब्रेशन में कुछ भी गलत नहीं लगता. सीएसके के फैंस पूरी पारी के दौरान लगातार सीटी बजा रहे थे, कोई भी इससे जोश में आ जाएगा. उन्होंने समझदारी भरी पारी खेली, अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया और मैच खत्म होने से ठीक पहले आउट होने पर उन्हें निराशा हुई। कभी-कभी भावनाएं हावी हो जाती हैं, यह मानवीय स्वभाव है. जश्न खेल का हिस्सा हैं, वे खेल में रोमांच भरते हैं.”
ये भी पढ़ें: ‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया, वरना मुझे भी मारता…’, वैभव सूर्यवंशी से डरा भारतीय गेंदबाज, बयान वायरल
सुनील गावस्कर से माइकल वॉन तक… ईशान किशन के वायरल सेलिब्रेशन पर दिग्गजों ने क्या कहा? जानें यहां
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









