Sport : 'वो हॉलीवुड या बॉलीवुड स्टार से बड़ा बनेगा…' ललित मोदी ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, कहा- 'ये मेसी से भी आगे जाएगे' #INA

Lalit Modi On Vaibhav Sooryavanshi : इंडियन क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के बारे में आज कल हर कोई बात कर रहा है. क्योंकि 15 साल की उम्र में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कीर्तिमानों की लाइन लगा दी है. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाल मचाते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर डाले. इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. अब उनके इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के फाउंडर और पहले चेयरमैन ललित मोदी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वैभव को लेकर क्या कहा है, आइए जानते हैं.

वैभव सूर्यवंशी पर ललित मोदी का बड़ा बयान

ललित मोदी ने कहा कि, ‘वो (वैभव सूर्यवंशी) कितने खुशनसीब हैं. इस दुनिया में वो किसी से भी बड़े बनेंगे. वो किसी भी हॉलीवुड या बॉलीवुड स्टार से बड़े बनेंगे. वो इस दुनिया के लियोनल मेसी से भी बड़े बनेंगे. मैं यह बात पक्के यकीन के साथ कह रहा हूं जब मैं उनकी बैटिंग का स्टाइल और उस लड़के में निडरता देखता हूं. उस उम्र में इतना कॉन्फिडेंस होना, यह एक जादू है’.

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 776 रन बनाए. उनके बल्ले से 72 छक्के भी आए हैं. अब वो टीम इंडिया के स्क्वाड में आगामी टी20 सीरीज के लिए जगह बनाने के प्रबल दावेदार है. वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे हैं.

आपको बता दें कि, ललित मोदी पैसों के गबन और इंडियन प्रीमियर लीग में लगे गंभीर आरोपों के चलते देश छोड़ चुके हैं. उन्होंने बार-बार कई मौकों पर भगोड़ा भी बुलाया गया है. आज उन्होंने एएनआई के साथ बात करते हुए इस पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि वो भगोड़े नहीं हैं. इसके अलावा उन्होंंने अपने पिता को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

पिता को लेकर ललित मोदी नो बोली बड़ी बात

ललित मोदी ने गॉडफ्रे फिलिप्स केस पर बात करते हुए कहा कि, ‘यह बहुत बुरा है. मेरे पिता ने एक बहुत अच्छी कंपनी बनाई. यह कोर्ट में है और बदकिस्मती से जहां तक ​​मेरी मां और मेरी बात है. हम एक-दूसरे से सहमत नहीं हैं. अगर वे इस ट्रस्ट एग्रीमेंट को लागू करते, तो कल सुबह ही हमारे पास इसका हल होता. भारत में हमारे पास एक बहुत अच्छी ज्यूडिशियरी है, लेकिन नतीजा बहुत धीमा है. गॉडफ्रे फिलिप्स एक बहुत अच्छी कंपनी है. यह शायद दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली तंबाकू कंपनियों में से एक है’.

इसके अलावा ललित मोदी ने कई अहम मुद्दों पर बात की है. इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कई ऐसा राज खोले है, जिनके बारे में आपको भी जानना चाहिए. 

ये भी पढ़ें : ‘भगोड़ा’ बुलाए जाने पर ललित मोदी ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, भारत सरकार को याद कर कहा- ‘मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है’

'वो हॉलीवुड या बॉलीवुड स्टार से बड़ा बनेगा…' ललित मोदी ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, कहा- 'ये मेसी से भी आगे जाएगे'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close