यूपी – Kanpur: कक्षा सात की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में सिपाही लाइन हाजिर, हंगामे के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया – INA

स्कूल जाते वक्त कक्षा सात की छात्रा का पीछा करने व छेड़छाड़ करने के आरोप में कल्याणपुर थाने में तैनात रिक्रूट सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। शनिवार को पीड़िता के परिजन ने मोहल्ले के लोगों के साथ हंगामा किया तो मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर थाने चली गई।