यूपी – Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, चार अगस्त से यूपी के कई शहरों में होगी तेज बारिश – INA

गंगा के मैदानी इलाकों में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। मानसूनी द्रोणी जो दक्षिण की तरफ खिसक वह फिर अपने सामान्य स्थान पर लौट रही है। निम्न दबाव का क्षेत्र भी कमजोर पड़ रहा है। इससे तेज वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तीन अगस्त से मौसमी प्रणालियां बदलेंगी। इससे चार अगस्त से बारिश तेज होगी। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र ने भी अपनी चेतावनी जारी की है।