यूपी – Kanpur: आईटीबीपी जवान का फोन हैक कर दोस्तों से मांगे रुपये, जांच में जुटी पुलिस – INA

सरसौल स्थित आईटीबीपी में तैनात जवान रंजीत कुमार राजपूत का बुधवार को साइबर ठगों ने मोबाइल फोन हैक कर उनके दोस्तों से दो-दो हजार रुपये मांगे। कुछ लोगों ने रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। पीड़ित ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जवान ने पुलिस को बताया कि वह 29 जुलाई को वाराणसी घूमने गए थे। उसके पास ई-चालान का लिंक आया तो उन्हें अंदेशा हुआ कि रास्ते में ओवरस्पीड के चलते चालान हुआ होगा। ऐसे में चालान के शक में ई-चालान के लिंक पर क्लिक किया तो फोन हैक हो गया। कुछ देर बाद जब बेटी होमवर्क के लिए मोबाइल पर एप खोल रही थी तभी व्हाट्सएप से कई लोगों से दो हजार रुपये मदद मांगने के मैसेज भेजे जाने का पता चला। महाराजपुर थाना प्रभारी के अनुसार जांच की जा रही है। 



Credit By Amar Ujala

Back to top button