Sport : आज कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जहां खेला जाएगा RCB VS DC मैच #INA

RCB VS DC Weather Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 26वां मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि दोनों ही टीमों में मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार है. तो आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं कि RCB VS DC मैच के दौरान बेंगलुरु का मौसम कैसा रहने वाला है? कहीं बारिश मैच का मजा खराब तो नहीं करेगी.

कैसा रहेगा RCB VS DC मैच के दौरान बेंगलुरु का मौसम?

शनिवार को दोपहर 3.30 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला है. मैच के दौरान एक प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. क्लाउड कवर 64% रहने की संभावना है. तापमान 35 डिग्री से 22 डिग्री तक रह सकता है. हवा 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 26% रहने की संभावना है.

कैसी रहेगी चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच?

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है, क्योंकि यहां रन बनाना काफी आसान होता है. छोटी बाउंड्री, तेज आउटफील्ड और काली मिट्टी की पिच… इन कारणों से यहां बैटिंग करना बल्लेबाजों को काफी रास आता है और इसी वजह से यहां बड़े स्कोर और लंबे छक्के अक्सर देखने को मिलते हैं. दूसरी पारी में ओस आने से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को भी मदद मिलती है. हालांकि, मैच की शुरुआत में गेंदबाजों को भी थोड़ा फायदा मिलता है, जहां उन्हें स्विंग और अच्छा उछाल मिलता है, खासकर उन गेंदबाजों को जो पिच पर टप्पा मारकर डालते हैं.

चिन्नास्वामी स्टेडियम का रिकॉर्ड

चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक 103 मैच खेले गए हैं. इसमें 44 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 55 मैच चेजिंग टीम ने जीते हैं. इस मैदान पर हाईएस्ट टीम टोटल 287 रनों का है. वहीं, लोएस्ट टोटल 82 रनों का है. इस मैदान पर शाम को ओस भी आ सकती है जिससे बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान यहां पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकता है. हालांकि, RCB VS DC मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा और दोनों ही पारियां दिन में होंगी. ऐसे में ओस का असर इस मैच पर देखने को नहीं मिलेगा.

ये भी पढ़ें: ये है IPL में हारे हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-1 पर है दिग्गज का नाम

आज कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जहां खेला जाएगा RCB VS DC मैच





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close