Sport : 'उन्होंने बोला खुलकर खेलना…', किसके कहने पर पहली ही गेंद से सिक्स लगा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी, खुद किया खुलासा #INA

IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने धूम मचा रखी है. जब-जब वह मैदान पर उतरते हैं. तब-तब सभी की नजरें उनपर टिकी रहती हैं और वह गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हो रहे हैं. सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर छक्के-चौकों की बारिश करते हुए धमाकेदार शतक लगाया. अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बाद वैभव ने खुलासा किया कि किसके कहने पर वह इतनी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा…
वैभव सूर्यवंशी ने क्या-क्या कहा?
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की है. उन्होंने बड़े से बड़े गेंदबाज के सामने पहली ही गेंद पर बाउंड्री लगाई है. भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जोश हेजलवुड और शनिवार को पैट कमिंस के खिलाफ भी पहली गेंद पर ही वैभव ने छक्का लगा दिया. फिर वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की और 15 गेंद में फिफ्टी और 36 गेंदों में सेंचुरी लगाई. शतक लगाने के बाद जब वैभव सूर्यवंशी से उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के बारे में बात की गई, तो उस शख्स का नाम बताया, जिसके कहने पर उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया.
Talk about making a first impression! 🤯
Vaibhav Sooryavanshi and the art of taking on the best 👊
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals pic.twitter.com/WejHcwinCl
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का कोई खास प्लान नहीं था. मैच से पहले हमारी चर्चा हुई थी. यश भैया (यशस्वी जायसवाल) ने कहा था कि आज हमें खुलकर खेलना चाहिए. अगर पहली गेंद से ही मौका मिले, तो हमें अपने खेल पर भरोसा रखना चाहिए और ठीक वैसा ही हुआ. ज्यादा सोच-विचार नहीं किया था सर. मैंने बस गेंद के हिसाब से खेला. विकेट अच्छा लग रहा था. इसलिए मैंने अपने खेल पर भरोसा रखा. ज्यादा कुछ नहीं सर. बस इतना कि मैं टीम के लिए अपना 100% देना चाहता था और अपने खेल पर भरोसा रखना चाहता था.”
Vaibhav Sooryavanshi ने लगाया शतक
So nice, he had . do it TWICE! ✌️
Vaibhav Sooryavanshi enters the elite list once again 🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals pic.twitter.com/LOPkt0t1oj
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
SRH के साथ खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के हर गेंदबाज को आड़े हाथ लिया और ताबड़तोड़ रन बनाते हुए अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई.
उन्होंने पहले 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर 36 गेंदों में अपना शतक भी पूरा कर लिया. मगर, वह अपनी पारी को और बड़ा बनाते उससे पहले 14वें ओवर में साबिक हुसैन ने उन्हें 103(37) के स्कोर पर चलता कर दिया. वैभव ने अपनी पारी में 5 चौके और 12 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 278.38 का रहा.
Records galored and a statement delivered ✅
The Vaibhav Sooryavanshi way ✨
Relive his knock▶️ https://t.co/kmcXHSHa67 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH pic.twitter.com/eAe5ezXutI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
वैभव सूर्यवंशी मचा रहे हैं IPL 2026 में धमाल
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है. उन्होंने इस सीजन अब तक राजस्थान रॉयल्स की ओर से 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 234.87 की स्ट्राइक रेट और 44.62 के औसत से 357 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 31 चौके और 32 छक्के लगाए हैं. वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं.
ये भी पढ़ें: अभिषेक या ईशान से नहीं, बल्कि इस बल्लेबाज से इम्प्रेस हुए SRH कैप्टन पैट कमिंस, बोले- ‘वो मेरा फेवरेट प्लेयर है…’
'उन्होंने बोला खुलकर खेलना…', किसके कहने पर पहली ही गेंद से सिक्स लगा रहे हैं वैभव सूर्यवंशी, खुद किया खुलासा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









