Sport : बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान का हाल हुआ बेहाल, WTC प्वाइंट्स टेबल में इस स्थान पर लुढ़का, जानें टीम इंडिया की स्थिति #INA

WTC points table : बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में 75 रनों से हरा दिया. इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट टेबल (WTC points table) में भारी नुकसान हुआ है. पाकिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में नीचे गिरकर 8वें स्थान पर खिसक गई है. इसके साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट टीम से भी 2 स्थान नीचे पहुंच गई है. वहीं इस जीत का फायदा बांग्लादेश को हुआ है, जिसने भारत को भी पीछे छोड़ दिया है.
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. इस सीरीज के दोनों मैच बांग्लादेश ने जीतकर सीरीज को क्लीन स्वीप कर लिया. इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम को भारी नुकसान हुआ और अब वो 8वें स्थान पर आ गई है. वहीं बांग्लादेश की जीत ने टीम इंडिया को भी नुकसान पहुंचाया है.
डब्ल्यूटीसी प्वाइंट टेबल में दोनों टीमों का हाल
पाकिस्तान के 4 मैचों में 1 जीत और 3 हार के साथ डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में 4 अंक हैं, जबकि उनका पीसीटी 8.33 है. इसकी बदौलत पाकिस्तान ने 8वां स्थान हासिल किया हुआ है. वहीं बांग्लादेश की टीम के 4 मैचों में 2 जीत 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ 28 अंक है. उनुका पीसीटी 58.33 है. बांग्लादेश की टीम इसके साथ ही 5वें स्थान पर हैं.
🚨 BANGLADESH MOVES TO NUMBER 5 IN WTC POINTS TABLE 🚨 pic.twitter.com/R5C4sZafFz
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 20, 2026
टीम इंडिया को हुआ 1 नंबर का नुकसान
टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई. टीम इंडिया को एक स्थान का नुकसान हुआ है. टीम इंडिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 9 मैच खेले हैं. इस दौरान उसे 4 में जीत मिली और 4 में हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया का एक मैच ड्रॉ रहा है. उनका पीसीटी 48.32 है, जो बांग्लादेश से कम है.
टॉप 4 में इन टीमों का कब्जा
डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर ऑस्ट्रेलिया बनी हुई है, उसके 8 मैचों में 7 जीत और 1 हार के बाद 84 प्वाइंट्स है. जबकि उनका पीसीटी 87.50 है. दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड 28 अंकों के साथ 77.78 पीसीटी के साथ मौजूद हैं. तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका 36 प्वाइंट्स और 75.00 पीसीटी के साथ वहीं चौथे स्थान पर श्रीलंका 16 अंक और 66.67 पीसीटी के साथ मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें : ‘वो मैच्योर प्लेयर है, उसे इंडिया का कप्तान…’ पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, बताया किसे बनना चाहिए नेक्स्ट कैप्टन
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान का हाल हुआ बेहाल, WTC प्वाइंट्स टेबल में इस स्थान पर लुढ़का, जानें टीम इंडिया की स्थिति
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









