Sport : 'मैं ट्रॉमा में था, मन में बुरे विचार आए..' मां की मौत से टूटा LSG का तेज गेंदबाज, दर्द बयां कर बताई इमोशनल स्टोरी #INA

IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का प्रदर्शन अब तक मिला जुला रहा है. टीम ने अब तक कुल 2 मैच खेले हैं. उसे एक मैच में हार मिली है, जबकि दूसरे मैच में उसे जीत मिली है. लखनऊ को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली थी, जबकि अपने दूसरे मुकाबले में लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. इस टीम के तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उससे अपने बुरे दौर के बारे में बात की और अपने दर्द बयां करते हुए इमोशनल स्टोरी बताई है. इस तेज गेंदबाज ने अपनी मां की मौत के बाद की स्थिति के बारे में भी खुलकर बात की है. 

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने एक निजी पॉडकास्ट में बात करते हुए अपना दर्द बयान किया है. उन्होंने बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी मां की मौत के बाद की अपनी यात्रा के बारे में भी बात की है. उन्होने क्या कहा आए जातने हैं.

मोहसिन खान ने दिया बड़ा बयान

मोहसिन खान ने कहा कि, ‘मेरी मां ने मुझे प्रेरित किया. मुझे IPL में वापसी करने की ताकत दी. जब मैं कॉम्पिटिटिव क्रिकेट के लिए उपलब्ध नहीं था और सर्जरी के बाद रिहैब से गुजर रहा था. इस दौरान कई बार मेरे मन में बुरे विचार आए. मुझे लगा कि मैं फिर कभी खेल पाऊंगा या नहीं क्योंकि मैं 14-15 महीने बाहर था. लेकिन मेरी मां ने हमेशा मेरा साथ दिया और कहा कि मैं फिर से खेलूंगा’.

मोहसिन ने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘मेरी मां का सपना था कि मैं फिर से IPL और कॉम्पिटिटिव क्रिकेट खेलूं. मैं LSG कैंप में था, बेंगलुरु से लौटा था और उसी दिन उनकी मौत हो गई. उनकी मौत के बाद मैं ट्रॉमा में था. मैंने एक महीने तक प्रैक्टिस नहीं की’.

LSG के स्पोर्ट स्टाफ को दिया धन्यावाद

उन्होंने कहा कि, ‘मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी कि लखऊ सुपर जायंट्स मुझे रिटेन करेगी. मुझे फिटनेस और रिदम वापस पाने में मदद करने के लिए LSG के फिजियो वैभव डागा, ट्रेनर सोहम और बॉलिंग कोच भरत अरुण को क्रेडिट जाता है’. 

मोहसिन खाने ने आगे कहा कि, ‘मैंने पेसर मोहम्मद शमी के साथ अमरोहा में उनके फार्म पर भी प्रैक्टिस की. उन्होंने अपने फार्म पर एक अच्छा जिम और ग्राउंड बनाया है. हमने बॉलिंग की बारीकियों पर बात की और मुझे उन्होंने बहुत कुछ बताया, जो मेरे काम आया है’.

मोहसिन खान का प्रदर्शन

दरअसल, इस सीजन अब तक मोहसिन खान ने 1 मैच खेला है. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मकुाबले में 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था. इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया था.

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 2 मैच के बाद एक जीत और एक हार के बाद 2 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर मौजूद है. अब उसके पास मौका होगा कि 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होने वाले अपने तीसरे मैच को जीतकर अपनी स्थिति प्वाइंट्स टेबल में और मजबूत करे.

ये भी पढ़ें : ‘इसे हटाओ, तुरंत रिजल्ट मिलेगा…’ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का फूटा गुस्सा, रिजवान पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल

'मैं ट्रॉमा में था, मन में बुरे विचार आए..' मां की मौत से टूटा LSG का तेज गेंदबाज, दर्द बयां कर बताई इमोशनल स्टोरी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close