Sport : ऑरेन्ज कैप की रेस में 2 युवा खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, एक की उम्र 22 साल, तो दूसरे की सिर्फ 21 साल #INA

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है, जिसमें एक ओर बल्लेबाज जमकर छक्के-चौके बरसा रहे हैं और लगभग हर मैच में 200+ स्कोर बन रहा है. तो वहीं दूसरी ओर गेंदबाज भी आक्रामक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं. ऑरेन्ज कैप की रेस भी काफी रोमांचक होती जा रही है. टॉप-5 लिस्ट पर नजर डालें, तो 2 युवा खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जिसमें एक की उम्र 22 साल है, तो एक की सिर्फ 21 साल है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मौजूदा समय में ऑरेन्ज कैप किसके सिर पर सजी हुई है और पर्पल कैप किसके पास है?
पांचवें नंबर पर हैं 21 साल के अंगक्रिश रघुवंशी
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अंगक्रिश रघुवंशी का नाम पांचवें नंबर पर आता है. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे 21 साल के अंगक्रिश ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 169.23 की स्ट्राइक रेट और 55 के औसत से 110 रन बनाए.
चौथे नंबर पर हैं देवदत्त पडिक्कल
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मैच में पडिक्कल ने 50 रन बनाए थे. इस सीजन उन्होंने 2 मैचों में अब तक 55.50 के औसत और 201.82 की स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं.
तीसरे नंबर पर हैं रोहित शर्मा
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं. हिटमैन ने अ ब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें 56.50 के औसत और 176.56 की स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए हैं और 7 छक्के लगाए हैं.
दूसरे नंबर पर हैं हेनरिक क्लासेन
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं. क्लासेन ने अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 147.96 की स्ट्राइक रेट और 48.33 के औसत से 145 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 छक्के लगाए हैं.
22 साल के समीर रिजवी के पास है ऑरेन्ज कैप
IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं 22 साल के समीर रिजवी. दिल्ली कैपिटल्स के इस युवा खिलाड़ी ने इस सीजन तहलका मचा रखा है. उन्होंने 163.27 की स्ट्राइक रेट से 160 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 11 छक्के निकले. रिजवी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की थी और 51 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: बच्चों की तरह जिद करते हैं! वैभव सूर्यवंशी की मासूमियत ने जीता फैंस का दिल, विक्रम राठौर से करते दिखे रिक्वेस्ट
ऑरेन्ज कैप की रेस में 2 युवा खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, एक की उम्र 22 साल, तो दूसरे की सिर्फ 21 साल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









