Sport : कैच हो तो ऐसा! शुभमन गिल ने लपका 'कैच ऑफ द ईयर', आधा सेंकेड भी लेट होते, तो बिगड़ जाती बात #INA

Shubman Gill Catch . Viral: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक ऐसा कैच लपका है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. शुभमन ने कुलदीप यादव की गेंद पर हवा में डाइव लगाकर कमाल का कैच पकड़ा, जिसे सोशल मीडिया पर यूजर्स कैच ऑफ द ईयर भी बता रहे हैं. उनके इस कैच को देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. कप्तान के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शुभमन गिल ने लपका कमाल का कैच

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कमाल का कैच लपका है, जिसे देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल होगा, खुद श्रीलंकाई कामिंदु मेंडिस भी हैरान रह गए थे. कामिंदु मेंडिस पिच पर आगे बढ़कर आते हैं, गेंद को फुल लेंथ लेग-ब्रेक में बदलते हैं और पुश-ड्राइव करते हैं. गेंद थोड़ी हवा में रहती है और शायद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यह सीधे फील्डर के हाथ में जाएगी. लेकिन भारतीय कप्तान के मन में कुछ और ही था. गिल एक्स्ट्रा कवर पर अपनी बाईं ओर पूरी लंबाई में छलांग लगाते हैं और एक हाथ से शानदार कैच पकड़ते हैं. गेंद नीचे की ओर आ रही थी, जिससे यह कैच और भी खास हो जाता है. वे इसे अपने बाएं हाथ से पकड़ते हैं और ज़मीन पर गिरते समय भी गेंद को हाथ से छूटने नहीं देते.

भारत ने पहली पारी में बनाए 462 रन

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम इंडिया के लिए स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की पारी खेली. वहीं, भारत के महज 2 बल्लेबाज ही अर्धशतक तक पहुंच सके. 

केएल राहुल ने 82, ध्रुव जुरेल ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, यशस्वी जायसवाल 32, कप्तान शुभमन गिल 16, ऋषभ पंत 39, रवींद्र जडेजा 13, मानव सुथार 24, मोहम्मद सिराज 11 रन बनाकर आउट हुए. क्रीज पर कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर नाबाद डटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘कुछ तो गड़बड़ है…’, सुनील गावस्कर का बयान हुआ वायरल, बताया आखिर क्यों बार-बार चोटिल हो रहे भारतीय खिलाड़ी

कैच हो तो ऐसा! शुभमन गिल ने लपका 'कैच ऑफ द ईयर', आधा सेंकेड भी लेट होते, तो बिगड़ जाती बात





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button