Sport : 'अगर आप विराट कोहली नहीं हैं तो फिर…,' ऋषभ पंत ने किंग कोहली को लेकर कह दी ये बड़ी बात, ODI से ड्रॉप होने पर भी दिया बयान #INA

Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेट और खिलाड़ियों पर खुलकर बात की है. इस दौरान पंत ने जहां एक तरफ विराट कोहली के लगातार अच्छे प्रदर्शन की जमकर तारीफ की, वहीं दूसरी तरफ वनडे टीम से बाहर होने का अपना दर्द भी बयां किया. इसके साथ ही उन्होंने घरेलू पिचों पर रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर निशाना साधते हुए कहा कि असली खिलाड़ी वही है जो विदेश के मुश्किल मैदानों पर रन बनाकर दिखाए. 

‘विराट कोहली जैसा होना नामुमकिन’

‘बिजनेस ऑफ स्पोर्ट’ पॉडकास्ट पर इंटरव्यू के दौरान जब खिलाड़ियों के फॉर्म में आने वाले उतार-चढ़ाव पर बात हुई, तो ऋषभ पंत ने विराट कोहली को सबसे अलग बताया. पंत ने कहा, “हर क्रिकेटर के करियर में अच्छा और बुरा समय आता है. आपका ग्राफ हमेशा ऊपर नहीं रह सकता, जब तक कि आपका नाम विराट कोहली न हो. वह अपने पूरे करियर में कमाल के रहे हैं. ” पंत का साफ मानना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के भारी दबाव के बीच सालों-साल हर मैच में लगातार रन बनाना सिर्फ विराट कोहली के ही बस की बात है.  

वनडे टीम से ड्रॉप होने पर छलका ऋषभ पंत का दर्द

पंत से जब उनके करियर के मुश्किल दौर और हाल ही में वनडे टीम से ड्रॉप किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही व्यावहारिक और सकारात्मक जवाब दिया. उन्होंने अपनी मानसिक मजबूती दिखाते हुए कहा, “जाहिर सी बात है कि जब आप टीम से बाहर होते हैं तो आपको बुरा लगता है. लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर आपको यह समझना होगा कि जीवन में जब भी कोई गिरावट आती है, तो उसके बाद हमेशा एक शानदार वापसी का मौका भी छिपा होता है.” पंत ने साफ कर दिया कि वह इस ड्रॉप को एक चुनौती की तरह देख रहे हैं और जल्द ही टीम में दमदार वापसी करेंगे.  

 

घरेलू और विदेशी पिचों का फर्क

ऋषभ पंत ने घरेलू मैदानों पर रन बरसाने वाले बल्लेबाजों और विदेशी दौरों की असली चुनौती के बीच के अंतर को बड़ी बेबाकी से समझाया. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, “जब आप अपने घरेलू मैदानों या लोकल कंडीशंस में खेल रहे होते हैं, तो आप उन पिचों के इतने आदी हो चुके होते हैं क्योंकि आपने वहां अनन्तर बार प्रैक्टिस की होती है. लेकिन असली परीक्षा तब होती है जब आप विदेशी दौरों पर जाते हैं. वहां खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए एक वास्तविक और सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है.” पंत के इस बयान का सीधा मतलब था कि असली खिलाड़ी वही है जो भारत के बाहर, तेज और उछाल भरी विदेशी पिचों पर टीम के लिए रन बनाकर खुद को साबित करे.

यह भी पढ़ें:  ACC अध्यक्ष पद से PCB चीफ मोहसिन नकवी की विदाई तय? रोटेशन और विवादों ने बिगाड़ा खेल, सर्वसम्मति की ‘दीवार’ लांघना नामुमकिन

'अगर आप विराट कोहली नहीं हैं तो फिर…,' ऋषभ पंत ने किंग कोहली को लेकर कह दी ये बड़ी बात, ODI से ड्रॉप होने पर भी दिया बयान





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button