Sport : 'बुरा बोलना पसंद है, ऐसा करके मजा…' अश्विन ने खोला विराट कोहली का राज, बुमराह की नकल उतारने का किस्सा किया शेयर #INA

Ravichandran Ashwin on Virat Kohli : इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन अक्सर अपने बयान के लिए आज कल चर्चाओं में बने रहते हैं. वो आज कल अपना यूट्यूब चैनल चला रहे हैं, जहां वो क्रिकेट और खिलाड़ियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं. अब उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और अपने साथी प्लेयर विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है.

रविचंद्रन अश्विन ने बताया है कि, कैसे वो और विराट कोहली मिलकर मजे के लिए जसप्रीत बुमराह को ट्रोल करते थे और उनकी जमकर नकल उतारा करते थे. इसके साथ-साथ अश्विन ने ये भी कहा कि, वो और विराट कोहली मिलकर क्रिकेट की बातें नहीं करते हैं, बल्कि जमकर गॉसिप करते हैं. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए और क्या-क्या कहा है, आइए जानते हैं.

अश्विन ने विराट कोहली का खोला बड़ा राज

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, ‘मान लीजिए मैं और विराट ट्रेनिंग के दौरान नेट्स के पीछे खड़े होते हैं, तो वह बस मजे के लिए कहते हैं. देखो बुमराह के हाथ कैसे चलते हैं या वह कैसे चलते हैं. विराट बहुत नकल करते हैं और अगर वो आपको कुछ करते हुए देखते हैं, तो वो उसकी नकल करने की कोशिश करेंगे. वह ऐसा बहुत करते हैं और मजे के लिए बहुत ट्रोल करते हैं’.

अश्विन ने आगे कहा कि, ‘मुझे विराट का वो रूप बहुत पसंद है, जब हम अब फोन पर बात करते हैं, तो वो कभी भी कुछ सिखाने वाली नहीं होती. हम बस टाइमपास करते हैं. हम दोनों को एक-दूसरे से क्रिकेट के बारे में बात करना पसंद नहीं है. हमें सिर्फ गॉसिप करना पसंद है. सच कहूं तो, हमें किसी के बारे में बुरा बोलना पसंद है और ऐसा करने में हमें मजा आता है, लेकिन हम इसे अपमानजनक तरीके से नहीं करेंगे’.

वेस्टइंडीज सीरीज में विराट कोहली का धमाल

आपको बता दें कि, विराट कोहली इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं. विराट ने सीरीज के पहले मैच में नाबाद 139 रनों की धमाकेदार पारी खेली और 10 चौके व 9 छक्के उड़ाए. इस पारी के साथ ही विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 15000 रन भी पूरे कर लिए हैं. विराट कोहली सचिन तेंदलुकर के बाद वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बैटर बन गए हैं. 

वहीं रविचंद्रन अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब अश्विन ने 2025 में आईपीएल को भी अलविदा कह दिया था. अब अश्विन क्रिकेट की बारिकियों पर खुलकर बात करते हैं. अश्विन ने साल 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया था, वहीं विराट कोहली ने साल 2008 में इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया था. तब से ये दोनों साल 2025 तक लगातार टीम इंडिया के लिए खेले हैं. ऐसे में इन दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल और दोस्ती थी. 

अश्विन और विराट कोहली का इंटरनेशनल करियर

अश्विन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 287 मैचों में 765 विकेट दर्ज हैं. वहीं विराट कोहली अब तक 563 इंटरनेशनल मैचों में कुल 28,498 रन बना चुके हैं. उन्होंने अब तक 86 शतक भी लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें : भारत-श्रीलंका का सेमीफाइनल भी अगर बारिश के चलते हुआ रद्द, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, जानिए पूरा गणित

'बुरा बोलना पसंद है, ऐसा करके मजा…' अश्विन ने खोला विराट कोहली का राज, बुमराह की नकल उतारने का किस्सा किया शेयर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button