Sport : PSL में बाबर आजम ने कराई अपनी बेइज्जती, विराट कोहली से तुलना पर दिया ऐसा जवाब, हो गया वायरल #INA

Babar Azam On Virat Kohli Comparison: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें बाबर आजम पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं. इस बीच, पेशावर जाल्मी की जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे बाबर आजम ने विराट कोहली से होने वाली तुलना पर कुछ ऐसा कहा, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और बाबर का काफी मजाक भी उड़ रहा है.

बाबर आजम का क्यों उड़ रहा है मजाक?

पीएसएल 2026 के दौरान जब बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम पेशावर जाल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन को धूल चटाई. इसके बाद जब पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे, तो उनसे विराट कोहली से जुड़ा सवाल पूछा गया, जिस पर बाबर ने कुछ ऐसा कहा, जिसके कारण अब हर तरफ उनका मजाक बन रहा है.

आपकी तुलना विराट कोहली से भी इस वजह से होती है, क्योंकि वो भी सिमिलिर सॉट ऑफ गेम से आते हैं, लेकिन वो फिनिश करके जाते हैं. तो ये तुलना ठीक है या फिर… इसपर जवाब देते हुए बाबर आजम कहते हैं कि, आप इसे खत्म कर दें. आप जिस वजह से वो सवाल कर रहे हैं, उसे छोड़ दें. मैंने भी फिनिश काफी मैचेज किए हैं. आपको लगता है कि मैंने मैच फिनिश नहीं किए हैं, लेकिन मैंने बहुत से मैचेज फिनिश किए हैं.

पेशावर जाल्मी ने जीता मैच

पाकिस्तान सुपर लीग का 15वां मैच पेशावर जाल्मी और हैदराबाद किंग्समेन के बीच बुधवार को खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर पेशावर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई हैदराबाद की टीम 18.2 ओवरों में ही ऑलआउट हो गई. पूरी टीम 145 रन ही बना सकी. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर की टीम ने आखिरी गेंद पर 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से मैच को जीत लिया.

यहां देख सकते हैं विराट कोहली और बाबर आजम के आंकड़ों की तुलना

क्रिकेट के गलियारों में अक्सर विराट कोहली और बाबर आजम के आंकड़ों की तुलना होती है. लेकिन, अगर आप रिकॉर्ड्स पर नजर डालें, तो मालूम होगा कि बाबर, विराट के मुकाबले में कहीं नहीं ठहरते.

सोशल मीडिया पर भी अक्सर यूजर्स इस बारे में बाबर की क्लास लगाते हैं और बताते हैं कि दोनों के आंकड़ों में कितना अंतर है. विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 28000 से अधिक रन बना चुके हैं, जबकि बाबर आजम अभी 15000 के आंकड़ों पर हैं. बाबर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 32 शतक लगाए हैं, वहीं किंग विराट 85 शतक लगा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: RR के स्टार बल्लेबाज के सिर सजी ऑरेन्ज कैप, जानिए IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

PSL में बाबर आजम ने कराई अपनी बेइज्जती, विराट कोहली से तुलना पर दिया ऐसा जवाब, हो गया वायरल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button