Sport : किस स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी20 मैच, इस मैदान के आंकड़ों के साथ जानिए हर छोटी-बड़ी डिटेल्स #INA

India vs West Indies : भारत और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के अब तक 3 मुकाबले हो चुके हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुआ पहला टी20 मैच टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता था. वहीं दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज को 6 विकेट से जीत मिली थी. इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज पर 14 रनों से जीत हासिल की थी. इसके साथ ही भारत सीरीज में 2-1 से आगे. अब इस सीरीज का चौथा मैच दोनों टीमों के लिए अहम होगा. भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 3-1 से अजेय होना चाहेगा. वहीं वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज 2-2 से बराकर करना और उसे जीवित रखना चाहेगी. भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच कब, कहां और किस स्टेडियम में खेला जाने वाला है. आइए इसके बारे विस्तार से जानते हैं.
Back in the lead in the #INDvWI T20I series 💪#TeamIndia clinch the 𝗪 in Indore . go 2️⃣-1️⃣ up ✅
Scorecard ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn@mflone_ pic.twitter.com/35WSM1eUtk
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
कब और कितने बजे से शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला 14 अक्टूबर यानी बुधवार को खेला जाएगा. आज से दो दिन बाद भारत और वेस्टइंडीज के क्रिकेट फैंस को फिर से मैदान पर एक्शन देखने के लिए मिलने वाला है. इस मुकाबले की शुरुआत हमेशा की तरह 7 बजे से होगी. वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान श्रेयस अय्यर और शाई होप 6.30 बजे मैदान पर आएंगे. इस समय तय होगा कि, दोनों टीमें किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरेंगी और पिच को देखनते हुए कौन पहले बल्लेबाजी करने और गेंदबाजी करने का फैसाल लेगा. ये मैच किस स्टेडियम में होगा, आइए जानते हैं.
The fiery opener takes on the ultimate blind ranking manifestation challenge! 🔥#AbhishekSharma aced it on the field last night, but according . you did he ace it here too?
Watch #INDvWI 4th T20I 👉 WED, OCT 14, 6 PM pic.twitter.com/Pkbh38OMRQ
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 12, 2026
किस स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाला चौथा टी20 मैच हैदराबाद में खेला जाने वाला है. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारतीय क्रिकेट फैंस को चौथी टी20 मुकाबले का एक्शन देखने के लिए मिलने वाला है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है. आइए इसके बारे में भी जानते हैं.
Rajiv Gandhi International Stadium in Hyderabad renovated. pic.twitter.com/Z70eO6YzcA
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 28, 2023
राजीव गांधी स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पहला टी20 मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच साल 2019 में हुआ था. इस मैदान पर अंतिम मुकाबला साल 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ था. इस मैदान पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है और गेंदबाजचों की जमकर धुलाई होती है. इस मैदान का हाईएस्ट टोटल 297/5 है, जो भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया है.
भारतीय क्रिकेट टीम ने हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने तीनों मुकाबले जीते हैं. भारत ने यहां अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया और फिर अपने दूसरे मुकाबले में साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी थी. इस मैदान पर अपने तीसरे मैच में इंडिया ने बांग्लादेश के 133 रनों के बड़े अंतर से हराया था.
ये भी पढ़ें : रणजी ट्रॉफी में गरजा रवींद्र जडेजा का बल्ला, जड़ दिया तूफानी शतक, फिर इतने रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम
किस स्टेडियम में खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा टी20 मैच, इस मैदान के आंकड़ों के साथ जानिए हर छोटी-बड़ी डिटेल्स
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,