Sport : IND VS AFG: कप्तान शुभमन गिल को था इस बात का इंतजार, जिसके पूरे होते ही 564 के स्कोर पर घोषित कर दी पारी #INA

IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने कमाल की बल्लेबाजी की. पहले दिन ही भारत ने अच्छा-खासा स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था. उम्मीद थी कि शुभमन गिल 500 के स्कोर पर आकर पारी को घोषित कर सकते हैं. मगर, उन्होंने ऐसा नहीं किया और बल्लेबाजी को जारी रखा था. हालांकि, 564 के स्कोर पर आकर शुभमन ने पारी घोषित कर दी. वह एक खास चीज का इंतजार कर रहे थे, जिसके पूरे होते ही उन्होंने पारी डिक्लेयर करने का फैसला कर लिया.

शुभमन गिल को पारी घोषित करने के लिए था किसका इंतजार?

मुल्लांपुर टेस्ट मैच में टॉस जीतकर शुभमन गिल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले ही दिन भारत ने 368 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. वहीं, दूसरे दिन लंच तक 6 विकेट के नुकसान पर 475 रन बनाए थे. ऐसे में हर कोई यही सोच रहा था कि टीम मैनेजमेंट आखिर पारी घोषित क्यों नहीं कर रही है.

मगर, इसका जवाब तब मिल गया, जब क्रीज पर मौजूद वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी पूरी होते ही ड्रेसिंग रूम में मौजूद कप्तान गिल हेड कोच गौतम गंभीर के पास पहुंच गए और फिर उन्होंने पारी घोषित करने का इशारा किया. टीम इंडिया ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाकर पारी को घोषित किया है.

केएल राहुल और शुभमन गिल ने लगाए शतक

अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे मुल्लांपुर टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से 2 बल्लेबाजों ने शतक लगाए. ओपनिंग करने आए केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और वह 165 गेंद पर 100 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी को 11 चौकों से सजाया.

वहीं, भारत के लिए पहली पारी में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे कप्तान शुभमन गिल. कैप्टन ने मुल्लांपुर टेस्ट के पहले ही दिन अपना शतक पूरा कर लिया था. मगर, वह फिर दूसरे दिन 177 गेंदों पर 126 रन की शतकीय पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 1 छक्का लगाया.

भारतीय पारी का ऐसा रहा हाल

अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत की ओर से 2 बल्लेबाजों ने शतक लगाए. तो वहीं, ऋषभ पंत ने 81 रनों की पारी खेली. साईं सुदर्शन भी 81 रन बनाकर आुट हुए. वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद लौटे. इसके अलावा, यशस्वी जायसवाल 24, ध्रुव जुरेल 19 और मानव सुथार 28 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बोर्ड पर लगाए हैं. अब टीम इंडिया पूरी कोशिश करेगी कि वो पहली पारी में जल्दी से जल्दी अफगानिस्तान को ऑलआउट करे और फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाए और उसे दूसरी पारी में बल्लेबाजी न करनी पड़े.

अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम ने लिए 6 विकेट

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने मुल्लांपुर टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. सलीम ने सबसे पहले यशस्वी जायसवाल (24), दूसरा विकेट साई सुदर्शन (81), तीसरा विकेट शुभमन गिल (126), चौथा विकेट ध्रुव जुरेल (19) और पांचवां विकेट मानव सुथार (28) को आउट कर हासिल किया.

इस तरह उन्होंने फाइव विकेट हॉल पूरा किया और इतिहास रच दिया. वह भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले पहले अफगानिस्तान के गेंदबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं, इसके बाद सलीम ने 6वां विकेट मोहम्मद सिराज के रूप में झटका.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: मोहम्मद सलीम ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले बने पहले अफगानिस्तानी गेंदबाज

IND VS AFG: कप्तान शुभमन गिल को था इस बात का इंतजार, जिसके पूरे होते ही 564 के स्कोर पर घोषित कर दी पारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close