Sport : IND vs AFG टेस्ट से ठीक पहले 32 साल के भारतीय खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास, किसी की नहीं थी उम्मीद #INA

KS Bharat Retirement: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत (कोना श्रीकर भरत) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. सिर्फ 32 साल की उम्र में केएल भरत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. भरत इतनी जल्दी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे इसकी उम्मीद कम थी. बता दें कि उन्हें टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिल रहा था. टीम में जगह मिलती भी थी, तो प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिलता था. अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी. इस टेस्ट मैच के लिए भी केएस भरत को टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है.
केएस भरत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट
केएस भरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी रिटायरमेंट की जानकारी दी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “गर्व से भरे दिल और आभार की भावना के साथ, मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करता हूं. अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. मेरी इस यात्रा में अत्यधिक लचीलेपन और ताकत की आवश्यकता थी, लेकिन टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान हर एक पल के लायक था. 4 लोगों के परिवार में, हम सभी पिछले दो दशकों से एक ही सपना जी रहे थे. मेरी बहन, मां और पिताजी को उनके द्वारा बनाए गए माहौल और सपोर्ट सिस्टम बनने के लिए दिल से बड़ा धन्यवाद. मैं उनके प्यार, अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम हूं.”
भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 304वें खिलाड़ी बने थे केएस भरत
केएस भरत ने अपने पोस्ट में भारतीय झंडा के लोगो के साथ धन्यवाद बीसीसीआई भी लिखा है. इतना ही नहीं उन्होंने अपना टेस्ट कैप नंबर 304 भी लिखा है. बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 304वें नंबर के खिलाड़ी हैं. उन्होंने 9 फरवरी 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उनके डेब्यू मैच में चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम की टेस्ट कैप नंबर 304 सौंपी थी.
View this post on Instagram
ऐसा रहा केएस भरत का इंटरनेशनल करियर
केएस भरत को टीम इंडिया के लिए सिर्फ 7 टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 20.09 की औसत से कुल 221 रन बनाए. उनका हाईस्कोर 44 रन रहा है. वहीं कीपिंग करते हुए विकेट के पीछे केएस भरत ने कुल 18 कैप लपके हैं और 1 स्टंपिंग की है. वहीं फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में केएस भरत ने113 मैचों की 174 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 36.54 की औसत से कुल 6102 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 34 अर्धशतक शामिल है. जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने कुल 82 मैचों में 36.88 की शानदार औसत से 2692 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं. केएस भरत ने सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है. वो अपना घरेलू क्रिकेट खेलने जारी रखेंगे.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को मिली अच्छी खबर, पूरी तरह फिट हुआ स्टार खिलाड़ी
IND vs AFG टेस्ट से ठीक पहले 32 साल के भारतीय खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास, किसी की नहीं थी उम्मीद
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,