Sport : IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच जहां खेला जाएगा पहला ODI मैच, जानिए वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? #INA

IND vs AFG: भारतीय टीम इसी महीन जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम भारतीय दौरे पर आएगी. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत 6 जून से होगी. यह मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा. इसके बाद वनडे सीरीज का आगाज होगा. भारत और अफगानिस्तान का पहला वनडे मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाएगा, तो चलिए जानते हैं कि धर्मशाला में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड कैसा रहा है.
धर्मशाला में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत ने बहुत ज्यादा वनडे मैच नहीं खेला है, लेकिन टीम इंडिया की रिकॉर्ड की बात करें तो मिलाजुला रहा है. बहुत अच्छा भी नहीं रहा है. टीम इंडिया ने धर्मशाला में अब तक कुल 5 वनडे मैच खेला है, जिसमें से भारतीय टीम को 3 मैचों में जीत मिली है. जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
धर्मशाला के पहले ODI मैच में भारतीय टीम को मिली थी हार
धर्मशाला में भारतीय टीम ने पहला वनडे मैच साल 2013 में खेला गया था. उस मैच में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 226 रनों पर सिमट गई थी. सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 83 रनों की पारी खेली थी. जवाब में इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाकर टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया.
इसके बाद धर्मशाला में टीम इंडिया ने अपना दूसरा वनडे मैच साल 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. इस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 59 रनों से हराया था. विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया था. कोहली के 114 गेंदों पर 127 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 330 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 171 रनों पर सिमट गई थी.
धर्मशाला स्टेडियम में भारत को ODI में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी करारी हार
इसके बाद साल 2016 में इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड की वनडे में भिड़ंत हुई. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 190 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. जवाब में भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. इसके बाद साल 2017 में धर्मशाला के मैदान पर श्रीलंका की टीम ने वनडे मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया था. भारतीय टीम इस मैच में सिर्फ 112 रनों पर सिमट गई थी और करारी हार का सामना करना पड़ा था.
3 साल पहले टीम इंडिया ने धर्मशाला में खेला था आखिरी वनडे मैच
धर्मशाला के मैदान पर टीम इंडिया ने अपना आखिरी वनडे मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 273 रनों पर ढेर हो गई थी. जवाब में टीम इंडिया ने 4 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया था. अब करीब 3 साल बाद भारतीय टीम धर्मशाला में वनडे मैच खेलने उतरेगी.
वनडे सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड
टीम इंडिया वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.
अफगानिस्तान वनडे टीम: हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया यू रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.
रिजर्व पूल: कैस अहमद, सलीम सफी, बशीर अहमद.
यह भी पढ़ें: IPL 2027 में बदलने वाली है हार्दिक पांड्या की IPL टीम, इन 3 फ्रेंचाइजियों में शामिल होने की है चर्चा
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच जहां खेला जाएगा पहला ODI मैच, जानिए वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,