Sport : IND VS NZ: बल्लेबाज या गेंदबाज, ऑकलैंड के ईडन पार्क की पिच पर किसे मदद मिलेगी? #INA

Auckland Eden Park Pitch Report: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में नजर आएंगे. ईडन पार्क स्टेडियम की पिच की बात करें, तो यहां एक ओर आपको बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट्स लगाते दिखेंगे, तो दूसरी ओर गेंदबाज भी बल्लेबाजों की नाक में दम करते नजर आएंगे. चूंकि, इस मैदान पर बल्ले और गेंद के बीच काफी संतुलित प्रदर्शन देखने को मिलता है.

ईडन पार्क की पिच पर किसे मदद मिलेगी?

ऑकलैंड की ईडन पार्क की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है. मैच की शुरुआत में नई गेंद और सीम मूवमेंट के चलते तेज गेंदबाजों को अच्छी गति, उछाल और स्विंग मिलती है. शुरुआती 10 ओवरों में बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ता है. एक बार जब बल्लेबाज क्रीज पर टिक जाते हैं, तो गेंद पुरानी होने के बाद स्ट्रोक खेलना काफी आसान हो जाता है.

ईडन पार्क में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

ऑकलैंड के ईडेन पार्क में भारतीय टीम ने 11 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. जबकि 6 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. एक मैच टाई रहा. न्यूजीलैंड की बात करें, तो कीवी टीम ने इस मैदान पर 78 मैच खेले हैं, जिसके 37 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है और 36 मैचों में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा.

2 मैच बेनतीजा रहा. ये रिकॉर्ड साफ बताते हैं कि कीवी टीम के पास इस मैदान पर खेलने का काफी अधिक अनुभव है. जबकि भारत के रिकॉर्ड चिंताजनक हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम जीत दर्ज करके सीरीज की जीत के साथ शुरुआत करती है.

कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के मैच देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ेगी. चूंकि, ये मैच सुबह-सुबह ही शुरू हो जाएंगे. ऐसे में अगर आपको रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते देखना है, तो यकीनन सुबह जल्दी उठना पड़ेगा.

लोकल टाइमजोन के हिसाब से वनडे मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे. मगर, भारत और न्यूजीलैंड की टाइमिंग में लगभग 7.30 घंटे का अंतर है. ऐसे में वनडे मैच सुबह-सुबह 7.30 बजे से शुरू होंगे और इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर उतरेंगे. इसका मतलब है कि पहला वनडे मैच देखने के लिए आपको बुधवार को सुबह 7 बजे ही उठना होगा.

ये भी पढ़ें: ये हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 भारतीय, लिस्ट में शामिल 3 खिलाड़ी अभी भी हैं टीम इंडिया का हिस्सा

IND VS NZ: बल्लेबाज या गेंदबाज, ऑकलैंड के ईडन पार्क की पिच पर किसे मदद मिलेगी?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button