Sport : IND vs SL 2nd Test : टीम इंडिया ने टी ब्रेक तक श्रीलंका के 216 पर चटकाए 7 विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने बिखेरा जलवा #INA

IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. आज यानी 25 अगस्त (मंगलवार) को दोनों टीमों के बीच तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है. आज तीसरे दिन के दूसरे सेशन तक यानी चाय ब्रेक तक श्रीलंका क्रिकेट टीम अपनी पहली पारी में 65 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना चुकी है. जबकि भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 139 ओवर में 9 विकेट पर 503 रन बनाए थे. इस समय भारत से श्रीलंका की टीम 287 रन पीछे हैं.
Edged & taken!
Wicket No. 2⃣ for Manav Suthar! 👏👏
Vice-captain KL Rahul with the catch as Sri Lanka lose their 5th wicket! 👌 👌
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/GVugGnqiwY
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
पहले सेशन में भारत ने चटाए 2 विकेट
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन के अंत तक 3 ओवर में 8 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद आज तीसरे दिन श्रीलंका ने अपनी पारी की शुरुआत 8 रनों से आगे की. भारत के सामने श्रीलंका ने पहले सेशन में यानी लंच ब्रेक तक 32 ओवर में 4 विकेट पर 130 रन बनाए. इस पहले सेशन में कामिल मिशारा को 19 रन के निजी पर प्रसिद्ध कृष्णा ने चलता किया. वहीं धनंजया डी सिल्वा 4 रन बनाकर सुथार ने चलता किया. तीसरे सेशन के अंत तक टीम के लिए पसिंदु सोरियाबंदरा 65 और कामिंडु मेंडिस को 32 रनों के निजी स्कोर नाबाद पवेलियन लौटे.
Lunch on Day 3 in Colombo!
Two wickets in the morning session for #TeamIndia 🙌
Sri Lanka 130/4, trail by 373 more runs
Scorecard ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#SLvIND pic.twitter.com/zpOsRAZHWK
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
दूसरे सेशन में मिली भारत को बड़ी सफलताएं
भारत के लिए दूसरे सेशन में प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिंडु मेंडिस को 32 रनों के निजी स्कोर पर कृष्णा ने अपना तीसरा शिकार बनाया. इसके बाद रविंद्र जडेजा ने पसिंदु सोरियाबंदरा को बोल्ड कर दिया. उन्होंने टीम के लिए 133 बॉल में 9 चौकों की मदद से 80 रनों की पारी खेली. वो अब तक टीम के टॉप रन स्कोरर हैं.
Ravindra Jadeja strikes! 🙌
His first wicket of the match as Sri Lanka lose Pasindu Sooriyabandara 👍
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND | @imjadeja pic.twitter.com/mVR2CIeHF0
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
उनके बाद निरोशन डिकवेला शून्य के स्कोर पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने. श्रीलंका ने दूसरे सेशन के अंत कर 55 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बना लिए हैं. उनके लिए इस समय सोनल दिनुशा 52 और केशर नुवांथा 13 रन बनाकर नाबाद बने हुए हैं. अब भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे इस मैच में भारतीय गेंदबाज तीसरे सेशन में श्रीलंका को जल्द से जल्द समेटने के लिए उतरेंगे.
Sri Lanka 7 down!
Mohammed Siraj joins the wicket-taking party! 👏 👏
Dhruv Jurel takes the catch. 👌 👌
Updates ▶️ https://t.co/r9FgXSdsMf#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/NvdADwYtgO
— BCCI (@BCCI) August 25, 2026
भारत के लिए इस मैच में ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाए. वहीं शुभमन गिल (50) और ऋषभ पंत (63) ने अर्धशतक लगाए. टीम के लिए जुरेल ने दूसरे दिन 177 बॉल में 9 चौके और 2 छक्कों के साथ 115 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं पडिक्कल ने 193 बॉल में 12 चौकों के साथ 117 रन बनाए. इन खिलाड़ियों के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 45 रनों की पारी खेली. रविंद्र जडेजा ने 43 रनों का योगदान दिया और मानव सुथार व केएल राहुल के बल्ले से 18-18 रन निकले.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, सिर्फ 4 गेंदों में चटका डाले 2 अहम विकेट, जानिए दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल कैसा रहा प्रदर्शन
IND vs SL 2nd Test : टीम इंडिया ने टी ब्रेक तक श्रीलंका के 216 पर चटकाए 7 विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने बिखेरा जलवा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,