Sport : IND vs SL: गॉल टेस्ट में जीत से सिर्फ इतने विकेट दूर भारत, चौथे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका पर मंडराया हार का संकट! #INA

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है. श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट पर 84 रन बना लिया है. टीम इंडिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का टागरेट रखा है. यानी श्रीलंका की टीम अभी 288 रनों से पीछे है. अब पांचने दिन श्रीलंका की टीम जीतने की कोशिश करेगी. जबकि टीम इंडिया 7 विकेट लेकर मैच को अपने नाम करना चाहेगी.
मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को जल्दी दिया पहला झटका
गॉल टेस्ट के चौथे दिन के दूसरे सेशन में टीम इंडिया 193 रनों पर सिमट गई. इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला, लेकिन बारिश रुकने के बाद तीसरे सेशन में श्रीलंका की पारी शुरू हुई. टीम के लिए निशान मदुशका और लाहिरू उदारा ने ओपनिंग की, लेकिन दोनों ओपनर्स श्रीलंका को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके. श्रीलंका को 7वें ओवर में 13 के स्कोर पर निशान मदुशका के रूप में श्रीलंका को पहला झटका लगा. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 6 के निजी स्कोर पर उन्हें चलता किया.
मानव सुथार ने पासिंदु सूरियाबंदारा को जीरो पर भेजा पवेलियन
इसके बाद अगले ही ओवर में इस टेस्ट मैच में धमाल मचाने वाले भारतीय टीम के युवा स्पिनर मानव सुथार ने 14 रन के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका दिया. उन्होंने पासिंदु सूरियाबंदारा को LBW आउट कर पवेलियन भेजा. पासिंदु सूरियाबंदारा खाता भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक का शिकार बने. इसके बाद 21 के स्कोर पर भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रीलंका को तीसरा झटका दिया. उन्होंने कामेंदु मेंडिस को चलता किया. मेंडिस सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने.
Mohammed Siraj first and now Manav Suthar! ⚡️
🔙 . 🔙 wickets for #TeamIndia 🙌
Sri Lanka 18/2
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/dYqabW67Eb
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
मानव सुथार ने लाहिरू उदारा को आउट कर श्रीलंका को दिया बड़ा झटका
इसके बाद मावन सुथार ने ही 22वें ओवर में श्रीलंका को चौथा झटका दिया. उन्होंने लाहिरू उदारा को अपना शिकार बनाया. लाहिरू उदारा 16 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे. इस तरह श्रीलंका ने 47 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान धनंजय डी सिल्वा और पहली पारी में शतक लगाने वाले सोनल दिनुशा ने पारी को संभाला और चौथे दिन के खेल खत्म होने से पहले कोई विकेट नहीं गंवाए.
Manav Suthar draws the edge, and Dhruv Jurel clings on . a sensational low catch in the slips! 🏏
Sri Lanka are now four down!
Watch #SLvIND, 1st Test | Day 4, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/U7mpHGJHH7
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 18, 2026
धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा ने पारी संभाला
गॉल टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 4 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं. धनंजय डी सिल्वा 31 रन और सोनल दिनुशा 25 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं टीम इंडिया के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज ने 1-1 विकेट लिया. जबकि मानव सुथार ने 2 विकेट चटकाए. अब पांचवें दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट चटकाने होंगे. जबकि श्रीलंका को अभी भी 288 रन बनाने हैं. गॉल की पिच की बात करें तो यहां पांचवें दिन स्पिनर काफी हावी हो जाते हैं, क्योंकि पिच काफी सूख जाती है और उसमें दरारें हो जाती हैं. ऐसे में श्रीलंका के लिए 288 रन बनाना आसान नहीं होने वाला है. इस स्थिति में कहा जा सकता है कि यह मुकाबला इस वक्त टीम इंडिया के हाथ में है.
यह भी पढ़ें: ध्रुव जुरेल का कैच नहीं देखा तो क्या देखा…, गॉल टेस्ट में पकड़ा ऐसा अविश्वसनीय Catch कि सभी हुए हैरान, वीडियो वायरल
IND vs SL: गॉल टेस्ट में जीत से सिर्फ इतने विकेट दूर भारत, चौथे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका पर मंडराया हार का संकट!
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,