Sport : IND vs SL: ग्रुप-1 से ग्रुप-4 तक…, गॉल टेस्ट से पहले टीम इंडिया का स्पेशल 'फील्डिंग प्लान' बोर्ड पर हो रहा तैयार #INA

IND vs SL: भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया कोलंबो में जमकर पसीना बहा रही है. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया श्रीलंका की परिस्थितियों को अच्छे से समझने के लिए एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी. यह मुकाबला 3 दिवसीय होगा. इससे पहले अपने नए फील्डिंग कोच के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग में जमकर पसीना बहाया और कैच पकड़ने का खूब अभ्यास किया. बता दें कि श्रीलंका सीरीज से पहले बीसीसीआई ने सुभदीप घोष को टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया था. उन्होंने टी दिलीप की जगह ली, जिनका कार्यकाल पूरा हो गया था.
पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया की फील्डिंग रही खराब
टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, क्योंकि इस सीरीज में टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस दांव पर लगी है. भारतीय खिलाड़ी नए फील्डिंग कोच सुभदीप घोष के साथ जमकर पसीना बहा रहे हैं. एक बोर्ड पर सारे प्लान लिखकर ग्रुप में बांटकर खिलाड़ियों से प्रैक्टिस कराई जा रही है.
आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया ने छोड़े काफी कैच
बता दें कि पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया की फील्डिंग बेहद ही खराब रही है. आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने काफी कैच ड्रॉप किए. टीम की खराब फील्डिंग ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी थी. कप्तान और कोच ने भी खराब फील्डिंग को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी.
टी दिलीप के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का कारण टीम इंडिया की खराब फील्डिंग भी रही. यही वजह है कि टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जमकर फील्डिंग प्रैक्टिस कर रही है. बीसीसीआई ने फोटो और वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल सभी स्लिप पर कैच लेने की जमकर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं.
Energy 🔛 Point 😎
An eventful fielding drill ahead of Match Day ft. Fielding Coach Subhadeep Ghosh 👌👌
WATCH 🎥🔽 #TeamIndia | #SLvIND https://t.co/hbensQrXP7 pic.twitter.com/WGHWjzNDI7
— BCCI (@BCCI) August 6, 2026
वॉर्म अप मैच के लिए श्रीलंका ने किया है मजबूत टीम का ऐलान
भारतीय टीम श्रीलंका की पिच की परिस्थितियां समझने के लिए टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले एक वॉर्म-अप टेस्ट मैच खेलेगी. यह तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच 7 अगस्त से 9 अगस्त तक खेला जाएगा. इस वॉर्म-अप मैच के लिए श्रीलंका ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है. श्रीलंका ने सोनल दिनुषा को टीम का कप्तान बनाया है. यह प्रैक्टिस मैच कोलंबो के NCC क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. बता दें कि श्रीलंका ने अब तक भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी मेन स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है.
The focus shifts . Test Cricket 🏏
Welcoming new additions . the squad as #TeamIndia begin the preparations in Colombo 🏟️
WATCH 🎥🔽 #SLvIND https://t.co/Q2IvHhneDA
— BCCI (@BCCI) August 6, 2026
वार्म-अप मैच के लिए भारत और श्रीलंका का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड – शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.
श्रीलंका का स्क्वाड – निशान मदुश्का, रविन्दु रशंथा, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंदरा (विकेटकीपर) निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असांका मनोज, इसिता विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवांथा, दिलुम सुदीरा.
यह भी पढ़ें: Explainer: टेस्ट सीरीज शुरू होने में 8 दिन बाकी…, अब तक नहीं हुआ टीम का ऐलान, स्क्वाड छिपाना श्रीलंका की चाल है या मजबूरी?
IND vs SL: ग्रुप-1 से ग्रुप-4 तक…, गॉल टेस्ट से पहले टीम इंडिया का स्पेशल 'फील्डिंग प्लान' बोर्ड पर हो रहा तैयार
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,