UP News: PM मोदी का नया Insta वीडियो, इस बार दिया स्वदेशी का संदेश – INA

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (7 अगस्त) की पूर्व संध्या पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने स्वदेशी का संदेश दिया है. पीएम ने देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और स्वदेशी आंदोलन की नींव की याद दिलाते हुए पारंपरिक बुनकर समुदाय को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की अपील की है.
प्रधानमंत्री ने वीडियो मैसेज की शुरुआत इतिहास के अहम अध्याय को याद दिलाते हुए की. उन्होंने कहा, साथियों, 7 अगस्त 1905 हमें भूलना नहीं है. 7 अगस्त 1905 को देश की आजादी के लिए स्वदेशी आंदोलन का आगाज हुआ था. आत्मनिर्भर भारत की नींव डाली गई थी. अंग्रेजों के खिलाफ देशवासियों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी. जन-जन जुड़ गया था.
हैंडलूम डे पर कुछ न कुछ जरूर खरीदें
इसी वीडियो में उन्होंने आगे कहा, अभी पिछले सप्ताह आप सभी ने फ्रेंडशिप डे मनाया, मैं आग्रह करता हूं कि 7 अगस्त को हमें उसी उत्साह के साथ हैंडलूम डे मनाना है. हैंडलूम डे मनाने का मतलब है कि हर गरीब परिवार और बुनकर परिवार जो घरे में कपड़े बनाता है, उसका उत्साह बढ़ाएं. आइए हम छोटे-छोटे परिवारों का सशक्त बनाएं. हैंडलूम डे पर कुछ न कुछ जरूर खरीदें.
इससे पहले जारी वीडियो में कही थी ये बात
इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में पीएम मोदी ने देश के युवाओं को संबोधित किया था. इसमें उन्होंने कहा था, आज तो मन करता है कि बस आपसे ही बातें करूं. जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा है. कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोलीं, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा न दे. मुझे तो गालियां दी ही गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं.
पीएम मोदी ने कहा, मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं और सुधरने का अवसर भी होता है. और यही तो बचपना है. उन्होंने कहा कि मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भली-भांति समझ सकता हूं. एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं. लेकिन ये समय इन बच्चों को गले लगाकर राह दिखाने का है.
PM मोदी का नया Insta वीडियो, इस बार दिया स्वदेशी का संदेश
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,