UP News: कभी स्कूल नहीं गया, 10वीं में फर्स्ट डिवीजन हुआ पास… अतीक के बेटे आबान की पढ़ाई से जुड़ी कहानी – INA

Atiq Ahmed son Aban Ahmed: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार को माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ, जब वह अपने भाई अली अहमद से मिलने झांसी जेल जा रहा था. कार में उसके साथ चार अन्य लोग भी सवार थे. हादसे में आबान और उसके साथी सोनू की जान चली गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इसी बीच आबान की पढ़ाई और बोर्ड परीक्षा से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है.
ICSE बोर्ड का छात्र था अबान अहमद
आबान अहमद की मौत के बाद उसकी पढ़ाई को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. अबान अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा बेटा था. वर्ष 2024 में उसने ICSE बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की थी. वह प्रयागराज के सेंट जोसेफ कॉलेज का छात्र था. आबान ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 68.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे. स्कूल प्रशासन के अनुसार, अबान ने नियमित रूप से स्कूल की कक्षाएं नहीं की थीं, लेकिन समय-समय पर अपने प्रोजेक्ट और असाइनमेंट जमा करता था. परीक्षा के दौरान केवल एग्जाम देने के लिए स्कूल पहुंचा था.
ये भी पढ़ें- क्या बेटे अबान के जनाजे में शामिल होगी शाइस्ता परवीन? 3 साल से है फरार
अतीक अहमद की बहन को मिली थी अबान की कस्टडी
बता दें कि चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद के दो बेटे आबान अहमद और अहजम का नाम भी सामने आया था. इसके बाद दोनों को बाल सुधार गृह में रखा गया था. अक्टूबर 2023 में दोनों को वहां से रिहा किया गया और उनकी कस्टडी उनकी बुआ परवीन कुरैशी को सौंप दी गई. पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ और भाई असद की मौत के कारण दोनों उस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे. वर्ष 2024 में दोनों ने परीक्षा दी और अच्छे अंकों के साथ सफलता हासिल की.
झांसी में कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे आबान अहमद अपने दोस्तों के साथ कानपुर-झांसी हाईवे से झांसी जेल जा रहा था. पुंछ थाना क्षेत्र के पास उसकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
ये भी पढ़ें- झांसी: अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की मौत, सड़क हादसे में गई जान
कार में कुल पांच लोग सवार थे. हादसे के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आबान अहमद और सोनू को मृत घोषित कर दिया. वहीं उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम गंभीर रूप से घायल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
हादसे की वजह की जांच जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. परिजनों और अतीक अहमद के करीबी रिश्तेदारों का कहना है कि कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया था. उसे बचाने की कोशिश में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई. हालांकि, पुलिस ने अभी तक हादसे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
अतीक अहमद के परिवार की मौजूदा स्थिति
माफिया अतीक अहमद के कुल 5 बेटे थे. इनमें असद अहमद अप्रैल 2023 में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था. अली अहमद फिलहाल झांसी जेल में बंद है. उसे अक्टूबर 2025 में प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से झांसी ट्रांसफर किया गया था. अब आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है. पुलिस फिलहाल हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
कभी स्कूल नहीं गया, 10वीं में फर्स्ट डिवीजन हुआ पास… अतीक के बेटे आबान की पढ़ाई से जुड़ी कहानी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,