Sport : IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स पर लटकी तलवार, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में अब करना होगा ये काम, वरना हो जाएगी बाहर #INA

IPL 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है और मैच दर मैच प्लेऑफ की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है. सीजन की शुरुआत में जिन टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय लग रहा था, वहीं अब उनके लिए टॉप-4 में पहुंचना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी अब आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचना आसान नहीं रहा है. जी हां, शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जो उनकी इस सीजन की चौथी हार रही. इसी के साथ अब RR के लिए प्लेऑफ की राह आसान नहीं रही है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको समीकरण के बारे में बताते हैं, जिसकी बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है.
RR नंबर-4 पर है काबिज
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार से राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टेबल टॉपर बनने के साथ-साथ प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ाने का मौका गंवा दिया. RR ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह रियान पराग की कप्तानी वाली इस टीम के पास कुल 12 अंक हैं. यदि राजस्थान रॉयल्स दिल्ली कैपिटल्स को हराने में सफल हो जाती, तो उसके पास 14 अंक हो जाते और वह अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लेती. हालांकि, ऐसा नहीं हो सका.
राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैच जीतने होंगे?
राजस्थान रॉयल्स की टीम IPL 2026 में अब तक 10 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने 6 मैच जीते हैं, जबकि 4 मुकाबले हार चुकी है. इस तरह आरआर के लिए अब प्लेऑफ में पहुंचना आसान नहीं होने वाला है. फ्रेंचाइजी को अब बचे हुए 4 मैचों में से कम से कम 3 मैच जीतने होंगे, तब उनके 18 अंक होंगे और प्लेऑफ का टिकट लगभग कंफर्म होगा. लेकिन, अगर टीम बचे हुए 4 में से 2 ही मैच जीत पाती है, तो उसके 16 अंक होंगे और फिर उसे दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा. इसलिए
| मैच नं. | तारीख | मुकाबला |
|---|---|---|
| 1 | 9 मई 2026 | Rajasthan Royals vs Gujarat Titans |
| 2 | 17 मई 2026 | Delhi Capitals vs Rajasthan Royals |
| 3 | 19 मई 2026 | Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants |
| 4 | 24 मई 2026 | Mumbai Indians vs Rajasthan Royals |
ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अग्रेशन दिखाना पड़ गया भारी, काइल जैमीसन को BCCI ने सुनाई सजा
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स पर लटकी तलवार, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में अब करना होगा ये काम, वरना हो जाएगी बाहर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









